*लोकल ट्रेनों का कम हुआ किराया, लाखों यात्रियों में खुशी की लहर*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

कोटा। मेमू लोकल पैसेंजर ट्रेनों में सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए खुशी की खबर है। कई लोकल ट्रेनों का किराया कम हो गया है। जल्द ही बाकी बची लोकल ट्रेनों का किराया भी काम होगा। इसके चलते यात्रियों को अब सफर के लिए अधिक किराया नहीं भुगतना होगा। सरकार ने लोकल ट्रेन यात्रियों से अब एक्सप्रेस ट्रेन का किराया नहीं वसूलने के आदेश दिए हैं। इसके चलते उत्तर-मध्य और उत्तर-पश्चिम रेलवे सहित कई जोनों ने तुरंत प्रभाव से लोकल ट्रेनों का किराया कम कर दिया है। पश्चिम-मध्य सहित कई अन्य रेलवे द्वारा फिलहाल इसकी घोषणा नहीं की गई है। पर माना जा रहा है कि पश्चिम-मध्य सहित बाकी रेलवे द्वारा भी जल्द ही इसके आदेश जारी किए जा सकते हैं। 
*कोरोना के बाद वसुला ज्यादा किराया*
उल्लेखनीय है कि कोरोना से पहले पैसेंजर ट्रेनों में एक्सप्रेस और सुपरफास्ट की अपेक्षा कम किराया लगता था। लेकिन कोरोना के बात दोबारा शुरू हुई कई पैसेंजर ट्रेनों को स्पेशल के नाम से चलाया। इसके चलते पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों से भी एक्सप्रेस ट्रेन का किराया वसूल किया जाने लगा। इससे कई जगह का किराया दोगुना या इससे भी अधिक हो गया। इससे नाराज यात्रियों द्वारा लगातार लोकल ट्रेनों का किराया पहले की तरह किए जाने की मांग की जा रही थी।
*चुनाव का असर*
माना जा रहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव के चलते सरकार ने यह बड़ा निर्णय लिया है। चुनाव से ठीक पहले लिए गए इस निर्णय को कई यात्री मोदी के मास्टर स्ट्रोक के रूप में भी देख रहे हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*