*भजनलाल सरकार का एक और बड़ा फैसला, सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक बोतल के उपयोग पर पाबंदी*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 


जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए सरकारी दफ्तरों में पानी पीने के लिए प्लास्टिक की बोतल के उपयोग पर पाबंदी लगा दी है। इसे लेकर मुख्य सचिव ने सभी विभागों को पत्र लिखा है। इस पत्र के आधार पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम में एक परिपत्र जारी किया गया है। इसमें निगम के कार्यालयों में प्लास्टिक बोतल (PET water bottle) का उपयोग नहीं करने के निर्देश जारी किए गए हैं। दरअसल, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की कार्यकारी निदेशक (प्रशासन) अनीता मीना ने 21 फरवरी को एक विभागीय परिपत्र जारी किया है। इसमें मुख्य सचिव के 5 जनवरी के पत्र का हवाला देते हुए कहा है कि मुख्य सचिव ने प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक बोतलों पर पाबंदी लगाने के निर्देश दिए हैं। इसकी पालना में निगम के सभी अधिकारियों, मुख्य उत्पादन प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि निगम कार्यालयों में प्लास्टिक बोतलों (PET water bottle) का उपयोग नहीं किया जाए।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*