*सोनोग्राफी कराने आई युवती के साथ डॉक्टर ने की गलत हरकत, केस दर्ज*
जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334
मंदसौर में एक युवती ने डॉक्टर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए आरोप लगाए हैं। गुरुवार देर शाम शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ केस (FIR) दर्ज किया है। FIR सरकारी अस्पताल के सामने देव डायग्नोस्टिक सेंटर के डॉक्टर भरत संगतानी पर दर्ज किया गया है। इधर डॉक्टर के पक्ष में ऑल इंडिया डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित शहर के कई डॉक्टर्स ने थाने पहुंचकर इस कार्रवाई का विरोध किया। वहीं शुक्रवार को एसोसिएशन ने एसपी अनुराग सुजानिया से मुलाकात कर मामले की गंभीरता से जांच करने की बात कही। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय युवती पेट में दर्द होने के कारण बुधवार दोपहर करीब 1 बजे अपने भाई के साथ सरकारी अस्पताल गई। यहां डॉक्टर ने सोनोग्राफी कराने को कहा। इस पर युवती अस्पताल के सामने देव डायग्नोस्टिक सेंटर पर पहुंची। युवती का कहना है कि करीब 2 बजे उसका नंबर आया। यहां उसे एक नर्स सोनोग्राफी रूम में छोड़कर चली गई। इसके बाद डॉ भरत संगतानी ने सोनोग्राफी करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट को बुरी नीयत से टच किया और छेड़छाड़ की। युवती ने बताया की डॉक्टर ने उसे रात में आने को भी कहा। डॉक्टर की हरकत से वह घबरा गई और पूरी घटना अपने भाई को बताई। इसके बाद उसने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें