*इंदौर में दूधवालों की जांच शुरू, दूध की दुकान और टंकी पर लिखना होगी फैट और न्यूट्रिशियन की जानकारी*
जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334
इंदौर में दूधवालों की जांच शुरू हो गई है। कल अधिकारियों ने इंदौर की कई बड़ी दुकानों पर जांच की। दूधवालों को दुकान में फैट मशीन रखना अनिवार्य कर दिया गया है ताकि ग्राहक दूध में मिलावट की खुद जांच कर सकें। कलेक्टर आशीष सिंह ने धारा 144 के तहत इसके लिए कल आदेश जारी कर दिए हैं। अब दुकानों में फैट मशीन नहीं रखने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। शुक्रवार को अधिकारियों ने शहर की कई बड़ी दुकानों की जांच की। जहां पर मशीन नहीं मिली वहां अंतिम चेतावनी के बाद कार्रवाई की जाएगी। सभी दुकानों से दूध के सैंपल भी इकट्टे कर जांच के लिए भेजे गए।
*क्या हैं आदेश*
1. सभी दूध बेचने वाले/डेयरी वाले अपने प्रतिष्ठान में फैट (वसा) एवं एस.एन.एफ. मापक यंत्र अनिवार्य रूप से रखेंगे।
2. दूध में फैट और एस.एन.एफ. की मात्रा को इलेक्ट्रानिक रूप से डिस्प्ले पर अथवा सूचना पटल पर लिखकर प्रदर्शित करेंगे।
3. ग्राहकों के बोलने पर उनके सामने ही दूध का परीक्षण कर फैट एवं एस.एन.एफ. की मात्रा बताएंगे।
4. सभी दूध बेचने वाले/डेयरी वाले इस मापक यंत्र की आवश्यक जानकारी और ट्रेनिंग ग्राहकों को भी देंगे।
5. जो दूध वाले घर जाकर दूध देते हैं वे अपने साथ यह मापक यंत्र रखेंगे या फिर दूध की टंकी पर फैट और एस.एन.एफ. की मात्रा प्रतिदिन दिनांक के साथ लिखेंगे।
6. सभी दूधवाले प्रतिदिन दूध खरीदने और बेचने का रिकार्ड भी रखेंगे। साथ ही उस रजिस्टर में फैट एवं एस.एन.एफ. की जानकारी भी अंकित करेंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें