*BPL कार्ड बनाने के बहाने रोजगार सहायक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 



सतना। बीपीएल कार्ड बनवाने के नाम पर एक रोजगार सहायक ने गरीब महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद रोजगार सहायक जहां लगातार गरीब महिला को धमका रहा था वही उसे कार्ड बनवाने की लालच भी दे रहा था। लगातार रोजगार सहायक द्वारा दी जा रही धमकी और उस संबंध बनाने के बाद पीड़ित महिला ने इसकी रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने रोजगार सहायक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

उक्त वारदात जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक ग्राम पंचायत ककलपुर के ग्राम रोजगार सहायक मुकेश पांडेय पिता हनुमान प्रसाद पांडेय को महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

बताया गया कि आरोपी रोजगार सहायक मुकेश पांडेय ने एक गरीब महिला की मजबूरी का बेजा फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया था। महिला अपने परिवार का बीपीएल कार्ड बनवाना चाहती थी ताकि परिवार के गुजारे के लिए उसे सरकारी तौर पर मिलने वाली मदद हासिल हो सके। इसके लिए वह रोजगार सहायक से पिछले कई दिनों से मिन्नतें कर रही थी।

*पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार*
मुकेश ने उसे कार्ड बनाने का भरोसा देकर झांसे में लिया और कागजात लेने के बहाने गत 22 फरवरी को महिला के घर पहुंच गया। उस वक्त महिला घर पर अकेली थी। रोजगार सहायक ने महिला के साथ ज्यादती की। परिजनों के घर लौटने पर पीड़िता ने उन्हें आपबीती सुनाई और घटना की शिकायत दर्ज कराई। बेला पुलिस चौकी प्रभारी ओशो गुप्ता और सब इंस्पेक्टर सुभाष चन्द्र वर्मा ने दबिश देकर रोजगार सहायक को गिरफ्तार कर लिया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*