पिकअप में परिवहन किया जा रहा 06 क्विंटल अवैध डोडाचुरा जप्त, 01 तस्कर गिरफ्तार - थाना रतनगढ को मिली सफलता

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं चैकी प्रभारियों को मादक पदार्थाे की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु अभियान चलाया जाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये है।
पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच श्री नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी जावद सुश्री वैशालीसिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रतनगढ श्री बी.एस. गोरे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पीकअप वाहन से 30 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में भरा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल वजनी 600 किलोग्राम मय पीकअप वाहन कुल कीमति 23 लाख रूपयें का जप्त कर 01 तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
थाना रतनगढ पर जरिये मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि सफेद रंग की पिकअप क्रमांक आरजे 49 जीए 2227 में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा परिवहन किया जा रहा है, सूचना प्राप्त होने पर उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए विघुत ग्रिड के पास दुधतलाई, रामनगर आम रोड पर नाकाबन्दी की गई, नाकाबन्दी के दौरान सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक आरजे 49 जीए 2227 को घेराबन्दी कर रोका तथा वाहन में बैठे व्यक्ति से नाम पता पूछते उक्त व्यक्ति ने अपना नाम राधेश्याम पिता शालिगराम पाटीदार उम्र 48 साल निवासी ग्राम डीकेन थाना रतनगढ़ जिला नीमच (म.प्र.) का होना बताया। उक्त पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में 30 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 600 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा छिलका भरा हुआ मिला। प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर मौके की सम्पूर्ण कार्यवाही कर आरोपी के विरुद्व थाना रतनगढ पर अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया। गिरफ्तार आरोपी से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा लाने ले जाने के स्रोतो के संबंध में पूछताछ जारी है।
जप्त मश्रुका 06 क्विंटल अवैध डोडाचुरा किमती 15 लाख रूपयें एवं पिकअप किमती 08 लाख रूपयें कुल जप्त मश्रुका किमती 23 लाख रुपयें सराहनीय कार्य उक्त कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक बी.एस. गोरे एंव उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*