*अवैध शराब के विरुध्द कसा शिकंजा 08 पेटी बियर के साथ 01 बाल अपचारी सहित कुल 02 आरोपी को किया गिरफ्तार..*
जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334
नीमच । पुलिस अधीक्षक अंकित जयसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया, एसडीओपी मनासा विमलेश ऊइके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुकडेश्वर उपनिरीक्षक जयदीप राठौर के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुध्द कुकडेश्वर पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही एक बाल अपचारी सहित कुल दो आरोपियों को 08 पेटी बियर के साथ किया गिरफ्तार । घटना का संक्षिप्त विवरण - थाना कुकडेश्वर पर दिनांक 03.03.2024 को अवैध शराब की धरपकड़ करते हुये थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर उनि जयदीप राठौर के नेतृत्व में प्रआर 142 विरेन्द्र सिंह राठौर एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपी अनिल पिता मदनलाल दायमा जाति बंजारा उम्र 22 साल नि बांगरेड सहित एक अन्य बाल अपचारी को मोटर सायकल हीरो एचएफ डीलक्स से 08 पेटी अग्रेंजी शराब बियर का परिवहन करते हुए पकडा सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकडेश्वर जयदीप राठौर सहित पुलिस टीम सउनि दिलीप कुमार, प्रआर 142 विरेन्द्रसिंह राठौर, प्रआर 296 बाबूलाल, आर. 373 सुनील भूरिया, आर. 645 पंकज भलवाड़ा, आर. जीतेन्द्र गुर्जर एवं आर 447 संजय कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें