*जन जागृति संगम* मादक तस्करीय समाचार *👉सीबीएन ने 1006.650 किलोग्राम पोस्ता भूसा, 0.120 किलोग्राम हेरोइन जब्त किया और 28 मामलों में जब्त 80.21 क्विंटल (8021.800 किलोग्राम) पोस्ता भूसा, 52.370 किलोग्राम अफीम का निपटान किया* *👉ईनोवा कार में 219 किलो अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त, एक गिरफ्तार, एक नामजद।* *👉25 हजार रूपये का ईनामी बदमाश जगदीश गायरी गिरफ्तार। तस्करी के लिए 1767 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा उपलब्ध करवाया था।* *👉थाना पिपलौदा पुलिस अवैध मादक पदार्थ ब्राउन तस्कर को किया गिरफ्तार* *कुल 17 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर किमती 50000 रुपये के साथ एन्ड्रायड मोबाईल जप्त कुल जप्त*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

(01)
*केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो*
*05.03.24*
*सीबीएन ने 1006.650 किलोग्राम पोस्ता भूसा, 0.120 किलोग्राम हेरोइन जब्त किया और 28 मामलों में जब्त 80.21 क्विंटल (8021.800 किलोग्राम) पोस्ता भूसा, 52.370 किलोग्राम अफीम का निपटान किया*

*नशीले पदार्थ विरोधी अभियानों के क्रम में, विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन), नीमच के अधिकारियों ने गांव- खराड़ी-बावड़ी, घटियावली-चित्तौड़गढ़ रोड, जिला-चित्तौड़गढ़ के पास एक इसुजु पिकअप को रोका और कुल 50 मादक पदार्थ बरामद किए। 05.03.2024 को पोस्ता भूसे के बैग का वजन 1006.650 किलोग्राम था।*

विशिष्ट खुफिया जानकारी प्राप्त होने के बाद कि एक सफेद इसुज़ु कार बिना पंजीकरण संख्या के है। पोस्ता भूसा को नीमच क्षेत्र से राजस्थान ले जाया जाएगा, सीबीएन नीमच के अधिकारियों की टीमों का गठन किया गया और 04.03.2024 की देर रात को रवाना किया गया। संदिग्ध मार्ग पर निगरानी रखी गई और इसुजु पिकअप की सफलतापूर्वक पहचान की गई, जिसके परिणामस्वरूप सीबीएन अधिकारियों द्वारा कई किलोमीटर तक तेज गति से पीछा किया गया। वाहन में सवार लोगों ने इसुजु कार को गांव- खराड़ी-बावड़ी, घटियावली-चित्तौड़गढ़ रोड, जिला-चित्तौड़गढ़ के पास छोड़ दिया और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। इसुजु कार की गहनता से तलाशी ली गई और कुल 50 बैग पोस्ता स्ट्रॉ बरामद किया गया, जिसका वजन 1006.650 किलोग्राम था। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, इसुज़ु पिकअप के साथ बरामद पोस्ता स्ट्रॉ को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया है।

(02)
*ईनोवा कार में 219 किलो अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त, एक गिरफ्तार, एक नामजद।* 
चित्तौड़गढ़, 07 मार्च। जिले की कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गुरुवार को जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक इनोवा कार में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 219 किलो 200 ग्राम डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।     

           पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ कार्यवाही हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी परबत सिंह, डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनीप्रसाद के मार्गदर्शन एवं थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहैडा रामसुमेर पु.नि.  के निर्देश पर गुरुवार को थाने के देवेन्द्र कुमार उप निरीक्षक, हैड कानि हरविन्द्र सिंह, कानि रणजीत, अमित, हेमन्त, विजय, रामकेश व राकेश द्वारा नीमच- चितौड़गढ़ हाईवे रोड जलिया चेक पोस्ट पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौराने पुलिस ने एक ईनोवा कार को रूकवाने का प्रयास किया तो ईनोवा कार चालक कार को वापस घुमाकर भागने लगा जिसका पुलिस टीम ने पीछा किया तो कार चालक एंव चालक के साथी कार की फाटके खोल कर भागे। जिनका पीछा किया तो कार चालक अन्धेरा का फायदा उठा कर भाग गया।  कार चालक का साथी आरोपी सावा की ढाणी थाना शुम्भुपुरा निवासी गोविन्द रायका उर्फ सुन्दर पुत्र नानुराम रायका को पुलिस ने दबोच लिया। फरार आरोपी सावा का ढाणी थाना शम्भुपुरा निवासी भैरूलाल पुत्र रामलाल रायका को नामजद कर लिया गया हैं।
पुलिस ने ईनोवा कार की तलाशी में 09 प्लास्टिक के कट्टों में भरा 219 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा जब्त कर घटना में प्रयुक्त ईनोवा कार को भी जब्त की। मामले में आरोपी गोविन्द रायका उर्फ सुन्दर को गिरफ्तार कर कोतवाली निम्बाहेड़ा पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा हैं।

(03)
*2‍5 हजार रूपये का ईनामी बदमाश जगदीश गायरी गिरफ्तार।*
*तस्करी के लिए 1767 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा उपलब्ध करवाया था।*
चित्तौड़गढ़, 07 मार्च। मादक पदार्थ तस्करों द्वारा तस्करी किया जा रहा 1767 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा की सदर निम्बाहेड़ा पुलिस द्वारा जब्ती के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश जगदीश गायरी को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया हैं।
        पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि 03 जून 2022 को सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान सिदवंडी चौराया पर एक ट्रेलर में अवैध रूप से परिवहन किये जा रहे 1767 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में  गिरफ्तार आरोपी को उक्त डोडाचूरा उपलब्ध कराने वाले आरोपी की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी। फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 25 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई थी।
          मामले में वांछित आरोपी की तलाश व गिरफ्तारी हेतू एएसपी परबत सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बेनीप्रसाद के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहैडा रामसुमेर पु.नि. व पुलिस जाप्ता एएसआई अम्बालाल, हैड कानि. हरविन्द्रसिंह,  कानि. रणजीत, शिशपाल, जगदीश, रामकेश, राकेश, अमित, विजयसिंह, हेमन्त कुमार व चेतन द्वारा वांछित आरोपी सिदवंडी पुलिस थाना शम्भुपुरा निवासी जगदीश गायरी पुत्र चतुर्भज गायरी को बायतु जिला बाडमेर से डिटेन किया जाकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी जगदीश गायरी से मामले में जब्त शुदा अवैध अफीम डोडाचूरा के सम्बन्ध में अनुसंधान किया जा रहा है।
 
04
*रतलाम*
*थाना पिपलौदा पुलिस अवैध मादक पदार्थ ब्राउन तस्कर को किया गिरफ्तार*
*कुल 17 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर किमती 50000 रुपये के साथ एन्ड्रायड मोबाईल जप्त कुल जप्त*
              
            श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राहुल कुमार लोढ़ा ( भा.पु.से.) द्वारा अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम परिवहन एवं क्रय विक्रय की गतिविधियो पर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये है जो निर्देशो के पालन मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राकेश खाखा एवं श्रीमान इन्चार्ज एस.डी.ओ.पी. महोदय जावरा श्री दुर्गेश आर्मो (न.पु.अ. जावरा) के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी पिपलौदा निरी. रेखा चौधरी की टीम द्वारा उनि वीडी जोशी चौकी प्रभारी सुखेड़ा के विश्वसनिय मुखबीर की सूचना पर प्रतापगढ़ तिराहा आम रोड़ पिपलौदा पर एक आरोपी धीरज पिता महेश पाल उम्र 22 साल निवासी दुर्गा चौक इमलीपुरा बदनावर थाना बदनावर जिला धार के कब्जे से  अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 17 ग्राम एवं एक एड्रायड मोबाईल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है आरोपी के विरुद्ध थाना पिपलौदा पर अपराध क्रमांक 53/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है 

 *जप्तशुदा मश्रुकाः-*
 *1.* अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 17 ग्राम किमती 500000 रुपये
*2.* एक एन्ड्रायड मोबाईल 

*गिरफ्तार आरोपी -* धीरज पिता महेश पाल उम्र 22 साल निवासी दुर्गा चौक इमलीपुरा बदनावर थाना बदनावर जिला धार  

*सराहनीय भूमिकाः-*   निरी. रेखा चौधरी, उनि वीडी जौशी, सउनि सीताराम तेनीवार, प्रधान आरक्षक दिनेश राठौर, आरक्षक अनिल सोलंकी, राजेश पटेल, समरथ पाटीदार, चेनराम पाटीदार, राकेश पाटीदार, दीपक शर्मा,  सॉवरिया पाटीदार, हरिओम देवड़ा की महत्वपुर्ण भूमिका रही ।

*जन जागृति संगम न्यूज़* 
प्रतापगढ़ 
पुलिस थाना प्रतापगढ़ की अवेध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 75 लाख अनुमानित कीमत की 345 ग्राम एमडीएमए की तस्करी करते हुए 02 अभियुक्त गिरफ़्तार, परिवहन मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त।


*जन जागृति संगम न्यूज़*
*प्रतापगढ़*
*प्रतापगढ़ जिले के जलोदा जांगिर  थाना पुलिस ने 4 क्विंटल 18 किलो डोडाचूरा से भरी पिकअप पकड़ी  तस्कर ने पुलिस देख  भगाने का किया प्रयास पीछा कर दबोचा*



टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*