15 सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार पेपरलीक प्रकरण*


जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

जयपुर : राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 2021में आयोजित हुई उप-निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा में लीक हुए प्रश्न पत्रों और डमी उम्मीदवारों का उपयोग करके एग्जाम पास करने के आरोप में टॉपर सहित 15 ट्रेनी सब इंसपेक्टर को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक एसओजी(स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की एक टीम राजस्थान पुलिस अकादमी पहुंची और वहां ट्रेनिंग ले रहे संदिग्धों को हिरासत में लिया। अधिकारी ने बताया कि एक उप-निरीक्षक को अजमेर के किशनगढ़ में पुलिस प्रशिक्षण स्कूल से और दो अन्य को उनके गांवों से हिरासत में लिया गया।

*पूछताछ के लिए लाया गया एसओजी मुख्यालय*
राजस्थान पुलिस के एटीएस और एसओजी के एडीजी वी. के. सिंह ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2021 में उप-निरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। पुलिस अधिकारी ने कहा, “यह जानकारी मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई क कि एक आपराधिक गिरोह ने प्रश्न पत्र लीक किया और कुछ उम्मीदवारों की भर्ती कराई। 15 संदिग्ध प्रशिक्षुओं को पूछताछ के लिए एसओजी मुख्यालय लाया गया है।“ जानकारी के अनुसार जांच एजेंसी को यह संदेह भी है कि परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र प्राप्त करने के अलावा, कुछ ऐसे अभ्यर्थियों के लिए डमी उम्मीदवारों की व्यवस्था की गई थी जिनमें खुद परीक्षा देने की योग्यता नहीं थी।

*यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में दो लोगों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार*
हाल में ही उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में यूपी एसटीएफ ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम क्रमशः अजय सिंह और सोनू सिंह यादव हैं। दोनों आरोपी प्रयागराज के रहने वाले हैं। अजय सिंह चौहान तेज प्रताप सिंह चैहान प्रयागराज के फाजिलपुर का निवासी है। वहीं, सोनू सिंह यादव पुत्र गुलाब सिंह यादव प्रयागराज के करौंजा गांव की निवासी है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*