*डीएसटी की जुआ /सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही* *3 लाख 61 हज़ार रुपये,6 कार सहित उपकरण जब्त, 19 गिरफ्तार*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 
चित्तौड़गढ़ 04 मार्च | डीएसटी व कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में जुआ /सट्टे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 3 लाख 61 हजार रुपये, 6 कार सहित उपकरण जब्त कर 19 सटोरियों को गिरफ्तार किया है | भीलवाड़ा, नीमच, चंदेरिया, चित्तौड़गढ़ व डूंगला के रहने वाले लोग फोरलेन पर सेमलपुरा स्थित होटल में घोड़ी दाने पर जुआं सट्टा खेल रहे थे।जिला पुलिस अधीक्षक  सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में जुआ/ सट्टे के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष दिशा- निर्देश दिये गये | इसी क्रम में जिला विशेष टीम को सूचना मिली की कोतवाली थाना क्षेत्र में कोटा- उदयपुर फोरलेन पर सेमलपुरा स्थित राजसी होटल एण्ड रिसोर्ट में कुछ लोग जुआ/ सट्टा खेल रहे हैं |  जिला विशेष टीम ने उक्त सूचना से कोतवाली थाना पुलिस को तुरंत अवगत कराया | उक्त सूचना पर तत्काल कोतवाली थाने से नरेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे | पुलिस टीम को राजसी होटल एण्ड रिसोर्ट के प्रथम तल पर स्थित एक कमरे में 19 जुआरी झुण्ड बना कर घोड़ी दाने पर दांव लगा जुआ खेलते हुए मिले | पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से कुल 361000 रुपये, 6 कारें व घोड़ी दाने जब्त कर भीलवाड़ा निवासी 1-मोहम्मद जाहिद पुत्र मोहम्मद सदीक नीलगर, 2-मोहम्मद आरिफ पुत्र कमालुद्दीन मंसूरी, 3-राजकुमार पुत्र हीरालाल तेली, 4-शकील मोहम्मद पुत्र फरीद मोहम्मद शेख, 5-मोहम्मद तोसिफ पुत्र मोहम्मद यासिन छीपा, 6-प्रीतम कुमार पुत्र जगदीश चंद्र विजयवर्गीय, 7-राजकुमार पुत्र रामेश्वर लाल माली, 8-अशरफ मोहम्मद पुत्र हकीम मोहम्मद, 9-सद्दाम हुसैन पुत्र कमरुद्दीन,  मध्य प्रदेश के नीमच निवासी 10-राजू उर्फ राजेश पुत्र कैलाश ग्वाला, 11-मोहित पुत्र ओमप्रकाश ग्वाला, 12-रोहित पुत्र प्रेम शंकर व्यास, 13-शाकीर सोलंकी पुत्र अब्दुल गफूर सोलंकी  व चित्तौड़गढ़ के  चन्देरिया निवासी 14-यासीन मोहम्मद पुत्र मोहम्मद यूसुफ, कच्ची बस्ती चित्तौड़गढ़ निवासी 15-शहजाद मोहम्मद पुत्र सलीम मोहम्मद, देहली गेट छिपा मोहल्ला निवासी 16-मोहम्मद आरिफ पुत्र मुस्ताक अहमद छीपा व 17-मोहम्मद अमजद पुत्र अब्दुल रहमान छीपा, डूंगला निवासी 18 कालू खां पुत्र दौलत ख़ां मेव 19-शरीफ शाह पुत्र लट्टू शाह फकीर  को गिरफ्तार कर लिया |पुलिस थाना कोतवाली पर जुआरियों के खिलाफ सार्वजनिक द्यूत अध्यादेश के तहत कार्यवाही कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है |   
उक्त कार्यवाही में निम्न टीम का  योगदान रहा-
डीएसटी प्रभारी गोरधन सिंह पुलिस निरीक्षक, हैड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल  चन्द्र करण सिंह, मुनेंद्र सिंह, राजदीप सिंह , दुर्गा राम व दिनेश  |
पुलिस थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़                                    नरेन्द्र सिंह उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल गोपाल लाल, कांस्टेबल राजेश, ओमप्रकाश, हरफूल, राजेश कुमार व परविंदर |

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*