*प्रयागराज से ​​​​​​​नक्सली पति-पत्नी गिरफ्तार:* *5 साल से ढूंढ रही थी ATS; छात्रों को अपने जाल में फंसाकर रच रहे थे देश के खिलाफ साजिश*


जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

UP ATS ने मंगलवार को प्रयागराज से नक्सली पति-पत्नी को गिरफ्तार किया। कृपाशंकर सिंह और उसकी पत्नी बिंदा सोना उर्फ मंजू उर्फ सुमन को धूमनगंज थाना क्षेत्र से सुबह 5 बजे पकड़ा गया। दोनों यहां जयंतीपुर स्थित एक घर में किराए पर रह रहे थे। दोनों को पकड़ने के बाद ATS उन्हें अपने साथ लखनऊ ले गई।
दोनों पर देश के कई राज्यों में नक्सली घटनाओं के षड़यंत्र में शामिल होने का आरोप है। कृपाशंकर और बिंदा सोना सहित अन्य लोगों के खिलाफ ATS ने 5 जुलाई, 2019 को मुकदमा दर्ज किया था। इसके पहले ATS ने दो अन्य आरोपियों मनीष श्रीवास्तव और अमिता श्रीवास्तव को 2019 में ही गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के पास से मिले मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिए कृपाशंकर और और बिंदा के बारे में पता चला था। जिसके बाद से ATS पति-पत्नी की तलाश कर रही थी।




टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*