मोरवन में एक 50 वर्षीय अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या.!

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

नीमच। जिले के मोरवन में कुम्हार जाति के एक 50 वर्षीय व्यक्ति की पेड़ पर लटकी मिली लाश से सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 11 बजे अपने ही ईंट के भट्टे पर बसंत पिता दीनानाथ प्रजापति ने मोरवन में नीम के पेड़ पर रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसंत भट्टे से काम करके घर लौटा। वह वापस रात को करीब 9.30 बजे के आसपास घर से निकला। तब घर में परिवार की महिलाएं मौजूद थी। जब वह वापस नहीं लौटा तो घर वालों ने उसकी तलाश की। तब उसकी लाश भट्टे में लगे नीम के पेड़ पर लटकी मिली। घटना के वक्त बच्चे भी नीमच आए हुए थे। रात करीब 1 बजे उसे जिला चिकित्सालय लाया गया। 
बताया जा रहा है कि उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने आत्महत्या के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताते हुए परिवार जनों से क्षमा मांगी है। मंगलवार को जिला चिकित्सालय पर बसंत के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*