*विधायक के खिलाफ आक्रोश लगाए नारे ! प्रशासन से की न्याय की गुहार ! क्या 73 ग्रामिण निर्धन गरीब किसान परिवारों को मिलेगा न्याय ! या नेताओं के शह पर उजड़ जाऐगा इनका आंसियाना*



*जन जागृति संगम न्यूज़*
9302003334 




नीमच । जिले की मनासा विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा  निवासी भोई समाज के 73 ग्रामीण परिवारों ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर खेती की जमीन पर उद्योग विभाग को आवंटन निरस्त करने  की मांग को लेकर एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सोंपा। हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन के माध्यम से बताया कि मनासा विधायक माधव मारू पर आरोप लगाते हुए माधव मारू के खिलाफ  आक्रोश व्यक्त करते हुए नारे लगाए,साथ ही आरोप लगाए हैं कि  गोविंद सोनी एवं कैलाश पिता किवान लाल पंजाबी निवासी रामपुरा द्वारा हमारी 1970 -71 से निरंतर कब्जे की खेती-बाड़ी की भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया गया है। और हमें खेती का कार्य करने वाले मजदूर किसानों  को भूमिहीन कर दिया गया है । अब हमारे सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है ग्रामीणों ने उनके कब्जे की भूमि वापस दिलाए जाने की मांग को लेकर एक मांग पत्र भी कलेक्टर प्रतिनिधि डिप्टी कलेक्टर राजेंश शाह को सोंपा । हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन के माध्यम से बताया  कि मनासा विधानसभा की रामपुरा कस्बे में शासकीय भूमि हल्का नंबर 93, सर्वे नंबर 288  पैकी रकबा नंबर 61.200 की भूमि पर हमारे पूर्वजो का वर्ष 1971 से पहले का कब्जा है और उक्त भूमि पर 75 परिवार खेती कर फसल उगाते आ रहे हैं भूमि की सुरक्षा हम लोगों के द्वारा खंबे लगाकर तार फेंसिंग कर की गई थी। जिस पर मनासा विधायक के इशारे पर उन्हीं के लोगो कैलाश पिता किशनलाल पंजाबी निवासी रामपुरा और उनके अन्य साथियों द्वारा हमारे द्वारा लगाई गई खेत की बाउंड्री और तार फेंसिंग को तोड़ दिया गया और हमारे हिस्से की जमीनों पर जबरन कब्जा किया गया और हमें भूमि से बेदखल कर दिया गया है, जबकि भूमि वर्षों से हमारे कब्जे में है और शासन का अर्थ दंड भी हम लोगों द्वारा निरंतर जमा कराया जा रहा है। पटवारी और उच्च अधिकारियों द्वारा साजिश पूर्वक 2014 के बाद से रसीद काटना बिना किसी कारण के रोक दी गई थी जिसकी शिकायत भी कलेक्टर कार्यालय में कई बार की गई लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस भूमि को वर्तमान में उद्योग विभाग मध्य प्रदेश शासन के नाम दर्ज की गई है अब इस जमीन पर उच्च भूमिया एवं पूंजीपति लोगों की निगाहें गड़ी है जिनके द्वारा इस भूमि को हड़पने की साजिश की जा रही है हमारे हिस्से की जमीन को पूंजीपति एवं नेता लघु उद्योग के माध्यम से हड़पकर कई गुना कीमत पर हस्तांतरण कर रहे हैं। जो कि हम गरीबों के साथ खिलवाड़ है  ज्ञापन में मांग की गई है कि उक्त भूमि से पूंजीपति एवं भूमाफियाओं का कब्जा हटाकर पुनः जमीन गरीब मजदूर किसानों को दी जाए, अन्यथा आने वाले समय में सभी ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय में भूख हड़ताल पर बैठेंगे भूमि नहीं मिलने की दशा में हमारे समक्ष आत्महत्या के सिवाय और कोई चारा नहीं रहेगा। ज्ञापन  के दौरान कई महिलाएं वहां मौजूद अधिकारियों के पैरों में गिर गई और न्याय की गुहार लगाई। ज्ञापन सोपते समय तेजकरण पिता मथुरा लाल भोई लक्ष्मण पिता रूपलाल भोई राजू पिता पन्नालाल भोई परमानंद पिता रूपलाल भोई, गौरी शंकर पिता नंदालाल भोई, भाई समाज से मोहनलाल लक्ष्मण अशोक रामचंद्र विनोद बाबूलाल राजू दुर्गा प्रसाद दिलीप लखन दौलत राम तथा भोई समाज की महिला वर्ग से इंदिरा बाई ,हीराबाई, सुनीता बाई ,डाली बाई, ममता बाई, गीताबाई, तुलसीबाई, कृष्णाबाई, रामकन्या बाई, केसरबाई मंजू बाई ,रेखा बाई शाहिद बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*