*राजस्थान में कक्षा 9 से 12 तक स्टूडेंट को सरकार देगी स्कूल बैग, किताब और स्कूल ड्रेस के लिए अब 1 हजार रुपए*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 


राज्य के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक में अध्ययन कर रहे स्टूडेंटस को सरकार स्कूल बैग,किताब और स्कूल ड्रेस के लिए प्रतिवर्ष 1 हजार रुपए देगी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इसकी मंजूरी दे दी है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों की बालिकाओं को संबल प्रदान करना तथा उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना एवं इसके लिए उचित वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की मंशा है।

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों की छात्र-छात्राएं विद्यालयों में हीन भावना से ग्रसित न हों तथा उन्हें शिक्षा हेतु आवश्यक स्कूल बैग, किताबें, यूनिफॉर्म उपलब्ध हो सके इसके लिए राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8वीं तक के समस्त विद्यार्थियों तथा कक्षा 9 से 12वीं तक पढ़ने वाली समस्त छात्राओं को आगामी शैक्षणिक वर्ष से 1000 रुपए दिए जाएंगे। इस हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। नई व्यवस्था से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 70 लाख स्टूडेंटस लाभान्वित होंगे।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के राजकीय शिक्षण संस्थानों में बालिकाओं के लिए शिक्षा और शिक्षण का बेहतर वातावरण तैयार किया जाना बहुत आवश्यक है। इसके लिए राजकीय शिक्षण संस्थानों में भवनों की मरम्मत, कक्षा-कक्ष निर्माण एवं बालिका टॉयलेट्स के निर्माण तथा विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित छात्रावास एवं आवासीय विद्यालयों में सुविधाओं के उन्नयन, मरम्मत व रखरखाव के लिए 250 करोड रुपए राशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*