*कागजों में मृत को अपर कलेक्टर ने किया जिन्दा...*
जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334
नीमच।वर्ष 20121 में जीरन क्षेत्र के गाँव केलुखेड़ा निवासी मांगीलाल पिता ऊँकारलाल पाटीदार को पंचायत और सरकारी कागजों में मृत घोषित कर दिया था उसके बाद सभी सरकारी योजनाओं से वंचित रहा तीन साल तक और मांगीलाल पाटीदार ने कई बार पंचायत में और कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देकर अपने जीवित होने के प्रमाण दिये लेकिन किसी ने नहीं सुनी जब मंगलवार को मांगीलाल पाटीदार ने अपर कलेक्टर नेहा मिना को आवेदन दिया जिसमें बताया केलुखेड़ा निवासी हूँ और जब 2021में कोरोना के समय हमनाम के व्यक्ति की मौत पर से सरकारी रिकार्ड में मृत घोषित कर दिया जब अपर कलेक्टर ने आवेदन लेकर जाँच की उसमे पाया की जिसके नाम से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया था वो गलत था आवेदन पर मांगीलाल पाटीदार के सभी कागजात जीवित व्यक्ति के नाम से बनाकर दिये इसको लेकर फरियादी ने अपर कलेक्टर का आभार माना और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें