बाइक चोरी हुई तो दोस्तों के साथ मिलकर ड्रोन से की निगरानी, तीन चोरों को दबोचा
जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334
उज्जैन । माधवनगर थाना क्षेत्र के अशोक नगर में रहने वाले एक युवक की बाइक चोरी हो गई थी। इसके बाद युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ड्रोन कैमरों से रात को निगरानी की और तीन चोरों को पकड़ लिया। आरोपितों ने 15 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है। इसके अलावा फ्रीगंज क्षेत्र में एक घर में एक चोरी की वारदात कबूल की है। आरोपितों से नीलगंगा, माधवनगर व नागझिरी क्षेत्र से चोरी आधा दर्जन बाइक बरामद की है। वहीं पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले लोगों को भी आरोपित बनाया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें