*मारपीट करने वाले भाजपा कांग्रेस नेता पर एफआईआर दर्ज : वायरल वीडियो के आधार पर जिला पुलिस अधीक्षक ने लिया था संज्ञान, जांच कर कार्यवाही के दिए थे निर्देश*
जन जागृति संगम न्यूज़
आलोट। भाजपा को कांग्रेस के दोनों ही नेताओं पर मारपीट करने के मामले में आलोट जाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है, वायरल वीडियो के आधार पर जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने संज्ञान लेकर थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
भाजपा नेता साकेत पोरवाल व कांग्रेस नेता दीपक झंडी पर आईपीसी की धारा 294, 323,506,34 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
चोरी करते पकड़े गए तो कर दी पिटाई।
कृषि उपज मंडी से सोयाबीन चोरी करने के मामले में रविवार को आलोट थाने में चोरी का प्रकरण दर्ज हुआ था। दरअसल मंडी में रखे लोकेश झंडी के सोयाबीन के ढेर से आलोट निवासी योगेंद्र परमार व कालू खारोल सुबह के समय सोयाबीन चुरा रहे थे। मौके पर मंडी व्यापारी लोकेश झंडी के छोटे भाई कांग्रेस नेता दीपक झंडी भी पहुंच गए उन्होंने दोनों को सोयाबीन चोरी करते हुए देखा इसकी जानकारी अन्य व्यापारियों को दी। बाद में आलोट थाने में पहुंचकर दोनों के खिलाफ अपराध भी दर्ज करवाया। एक आरोपी तो मौके से फरार हो गया। चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।
*मारपीट का वीडियो एक दिन बाद वायरल हुआ।*
कृषि उपज मंडी के किसी गोदाम में चोरी करने वाले दोनों ही आरोपी की भाजपा व कांग्रेस के नेता ने मिलकर जमकर पिटाई की। मारपीट का यह वीडियो किसी ने मोबाइल में मैं रिकॉर्ड कर लिया।जिसमें युवा कांग्रेस नेता दीपक झंडी व भाजपा के मंडल कोषाध्यक्ष साकेत पोरवाल पाइप वाला पिटाई करते हुए देखे जा रहे हैं।
*आरोपी के पिता रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंचे।*
मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद फरार आरोपी योगेंद्र परमार के पिता कैलाश परमार मारपीट करने वालों पर एफआईआर करवाने के लिए आलोट थाने पहुंचे उन्होंने मारपीट करने वालों दोनों नेताओं पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
मामले में व्यापारिक संगठन के अध्यक्ष लोकेश झंडी ने बताया है कि क्षेत्र में चोरी की घटना लगातार हो रही है,बड़ी मुश्किल से कोई आरोपी पकड़ में भी आता है तो सामान्य धाराओं में अपराध दर्द होता है जिसे जमानत भी मिल जाती है। जेल से छूटने के बाद वो बेखौप होकर फिर अपराध करते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें