*शिवपुरी में चिट तैयार करते शिक्षकों का वीडियो वायरल, आठ निलंबित, केंद्राध्यक्ष को हटाया*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 


शिवपुरी। बोर्ड पैटर्न पर बुधवार से शुरू हुई पांचवीं व आठवीं कक्षा की परीक्षा के दौरान शिवपुरी विकासखंड के मोहनगढ़ परीक्षा केंद्र का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ। वीडियो में कुछ शिक्षक नकल की चिट तैयार करते देखे गए। इस मामले में शिक्षा विभाग ने कार्रवार्इ करते हुए आठ शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। केंद्राध्यक्ष को हटा दिया गया है। जबकि एक अतिथि शिक्षक की सेवा समाप्ति के लिए कार्यवाही तेज शुरू की गई है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार वीडियो में दिखे शिक्षकों की पहचान कैलाश जाटव, वृंदावन लाल योगी, दीपिका लोधी, केशवराम भगत, रूपेंद्र सिंह वरुण,उम्मेद सिंह रावत के रूप में हुई। जो पास के स्कूलों में पदस्थ हैं और केंद्र पर ड्यूटी न होने के बावजूद वहां मौजूद थे। इसी केंद्र पर अतिथि शिक्षक पुनीत शाक्य प्राथमिक विद्यालय पटपरा ने अनाधिकृत तौर पर मोबाइल लेकर परीक्षा केंद्र में घुसने का प्रयास किया व रोकने पर केंद्राध्यक्ष शिवकुमार मित्तल से अभद्रता की।
इसके अलावा पोहरी विकासखंड में शिकायत दर्ज कराई गई कि सहायक केंद्राध्यक्ष बैजनाथ सिंह ज्योतिष तथा प्राथमिक शिक्षक जगदीश चंद्र जैन ने केंद्राध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इन मामलों में कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ ने आठों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। अतिथि शिक्षक की सेवा समाप्त करने को लेकर संकुल प्रभारी को पत्र लिखा है। इधर मोहनगढ़ केंद्र के केंद्राध्यक्ष शिवकुमार मित्तल को भी हटा दिया गया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*