शहर के गोकुलधाम कॉलोनी में हुई वारदात - सदर थाना पुलिस पहुंची मौके पर - पीओपी में जा घुसी गोली - नाकबपोश तीन बदमाशों ने की वारदात - 16 लाख के आभूषण सहित नगदी लुटे

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 


चित्तौड़गढ़। शहर के सदर थाना क्षेत्र में कपासन हाईवे पर स्थित गोकुलधाम कॉलोनी में सोमवार रात को लूट की बड़ी वारदात हुई है। अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने सास व बहू से मारपीट की। विरोध करने पर फायर कर करीब 16 लाख के आभूषण एवं नगदी लूट ली। बहू ने विरोध करते हुए बदमाश का देसी तमंचा छीनने का प्रयास किया। इस पर बदमाश ने फायर कर दिया था। गनीमत यह रहा की गोली किसी को नहीं लगी। बाद में बदमाशों ने तमंचे की नौक पर सास-बहू को धमकाया तथा मकान से नकदी व आभूषण लूट दोनों को बाथरूम में बंद कर दिया। पीड़िता ने पास में ही रहने वाले अपने पिता को फोन कर के घटना की जानकारी दी। इसके बाद रात को ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और अनुसंधान शुरू कर दिया है।

जानकारी में सामने आया की लूट की यह वारदात गोकुलधाम कॉलोनी में रहने वाले राहुल सोनी के मकान में हुई है। राहुल की पत्नी नीलम और मां के साथ मारपीट करते हुए बदमाश मकान में घुसे थे। बताया गया है कि राहुल का ससुराल पास में ही करीब 250 मीटर की दूरी पर है। ऐसे में नीलम सोमवार रात को अपने पिता प्रभुलाल के घर गई थी। वह रात करीब 9.30 बजे ससुराल आई। घर के बाहर फाटक खोलने के लिए स्कूटी खड़ी की ही थी कि तभी नकाबपोश बदमाशों ने इसे पकड़ लिया। इसके साथ छिना झपटी की तो यह चिल्लाई। आवाज सुन कर नीलम की सास ने यह सोचते हुवे दरवाजा खोल दिया कि स्कूटी नीचे गिर गई होगी। बदमाशों ने इन पर देसी कट्टा तान दिया। इस पर नीलम ने साहस दिखाते हुए देसी कट्टा हाथ छीनने का प्रयास किया तो बदमाश ने फायर कर दिया। इससे सास-बहू दोनों ही डर गए। तमंचे की नोक पर बदमाश दोनों को भीतर ले गए तथा उनके साथ मारपीट की। नीलम की सास के मोबाइल से सिर में मारी। इनके पहने हुए आभूषण छीन लिए, जिससे इनके चोट लग गई। बदमाशों ने इनके सिर पर तमंचा लगा कर धमकाया और आभूषण आदि के संबंध में पूछा। डर कर इन्होंने अलमारी के और उसकी चाबी के बारे में जानकारी दे दी। बदमाशों ने अलमारी खोल कर करीब 22 तौला वजनी सोने के आभूषण, पौन किलो चांदी, 1 लाख 70 हजार की नगदी लूट ली। बाद में सास-बहू को बाथरूम में बंद करके भाग गए। बाथरूम का दरवाजा भीतर से ही बंद होता था ऐसे में बदमाशों के जाते ही नीलम और इसकी सास दोनों ही बाहर आए और अपने पिता प्रभुलाल को सूचना दी। इस पर प्रभुलाल भी पत्नी के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम, सदर पुलिस को सूचना दी। साथ ही दामाद राहुल को भी बता दिया गया, जो भी कुछ ही देर में अपने मकान पर पहुंचा। सदर सीआई सदर गजेंद्र सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों के हुलिए के आधार पर नाकाबंदी करवाई तथा चंदेरिया और चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर भी तलाश की है। इस संबंध में प्रार्थी की ओर से चित्तौड़गढ़ थाने में रिपोर्ट दी गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि पीड़िता नेहा के पिता पुलिस महकमे में एमटीओ के पद से सेवानिवृत हुए हैं। ऐसे में उनके पास पुलिस कंट्रोल रूम के अलावा सदर थाने के भी नंबर थे जो तत्काल सूचना कर दी। इधर, सदर थानाधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया की वारदात की सूचना मिलने पर मौका देखा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जींस पहने थे युवा पीछे, लटकाए थे लैपटॉप वाले बैग
मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित सास-बहू से घटना की जानकारी ली है। इसमें सामने आया कि वारदात को अंजाम देने वाले तीनों ही युवा थे और दो के पास देसी कट्टे थे। एक बार फायर होने के बाद बदमाश ने उसे दोबारा लोड किया था। साथ ही जो फायर हुआ था उसका खोल साथ में ही जेब में रख कर चले गए। तीनों ही युवक जींस पहने हुए थे तथा पीछे लैपटॉप वाले बैग लटकाए हुए थे। यहां दरवाजे पर नीलम और बदमाशों में छिना झपटी हुई जिसमें दरवाजे का कांच भी फूट गया।

*रेकी के बाद वारदात की आशंका*

 जानकारी में सामने आया कि रेकी करने के बाद यह वारदात करने की आशंका जताई जा रही है। गोकुल धाम कॉलोनी कपासन हाईवे पर गणेशपुरा के सामने की तरफ स्थित है, जहां राहुल सोनी का मकान है वह एकांत में है। प्रतिदिन नीलम अपने पीहर जाकर रात को लौटती है। ऐसे में आशंका है कि किसी ने रैकी कर के वारदात को अंजाम दिया हो। राहुल प्रॉपर्टी व्यवसाई है। वारदात के दौरान वह शहर में किसी से व्यवसाय के संबंध में ही बात करने गया था।





टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*कलेक्‍टर ने किया बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण*

*सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक चर्चा का केंद्र बना संतोष राज का निवास*

*प्रदेश महामंत्री रोहित माली ने अपनी कार से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा काराया उपचार*

*लगातार 5 सालों से खाटू श्याम मित्र मंडल द्वारा रंग तेरस पर निकाली गेर उड़े उड़े रे गुलाल छाया रंग केसरिया* *18 मार्च को भजन संध्या तुलसी विवाह*

*कलेक्‍टर ने बरलई, आमद, दाउखेडी में किया अमृत सरोवर निर्माण कार्यो का निरिक्षण*

*सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन की जिला स्तरीय बैठक संपन्न जिला कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों का स्वागत*

*सेवा के दो वर्ष-समाज की दशा और दिशा बदलने वाले जननायक राधेश्याम अस्तोलिया*

*🔥🔥 एलपीजी गैस को लेकर। 🔥🔥🔥 मल्हारगढ़ के दुकानदार हुए बेलगाम 🔥🔥अपनी मनमर्जी से बड़ा रहे दाम 🔥🔥बाजार में महंगाई छूने लगी आसमान 🔥🔥*

*सहायक सचिव ने कि सचिव कि पिटाई* *सचिव के साथ मारपीट को लेकर सहायक सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।*