*जोगणिया माता जी मंदिर दर्शन करने जा रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

उज्जैन जिले से रतलाम जिले के आलोट क्षेत्र के  प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री जोगणिया माता जी मंदिर बरखेडाकला पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर  जा रहे 70 वर्षी बुजुर्ग व्यक्ति की ताल आलोट रोड पर  पंथपिपलोदा बायपास मार्ग  पर दर्दनाक मृत्यु हो गई ,जिसमें पुलिस द्वारा अज्ञात ट्रैक्टर वाहन के चालक के विरुद्ध मर्ग कायम कर अपराधिक प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में  लिया है।

पुलिस थाना ताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी धर्मेंद्र चंद्रवंशी पिता हरिराम चंद्रवंशी निवासी चौकी पुलिस थाना खाचरोद जिला उज्जैन का होकर मोटरसाइकिल पर अपने साथ अपने भाई के ससुर अमर जी पिता कान्हा जी चंद्रवंशी उम्र 70 वर्ष निवासी बंजारी पुलिस थाना खाचरोद जिला उज्जैन को लेकर दोनों मोटरसाइकिल से अपने गांव से जोगणिया माता जी मंदिर ग्राम बरखेड़ा कला पर मंदिर पर तीन अप्रैल को दर्शन करने जा रहे थे कि  दोपहर करीबन 11:30 बजे ताल आलोट रोड पंथ पिपलोदा बायपास के समीप सामने से कोई अज्ञात ट्रैक्टर वाहन के चालक द्वारा मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार फरियादी दूर जा गिरा और पिछे बैठे  बुजुर्ग अमरजी चंद्रवंशी के सर पर  ट्रैक्टर का  एक पहिया उनके सर पर चढ़ने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।व
 फरियादी घायल हो गया।

पुलिस ने सूचना मिलने पर मर्ग कायम करते हुए अज्ञात ट्रैक्टर वाहन के चालक के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज कर मृतक का शव परीक्षण करवाते हुए शव परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस द्वारा मामले में विवेचना की जा रही है।
विदित हो कि हो कि उक्त क्षेत्र में पूर्व में भी कई घटनाऐं घटित हो चुकी है , परंतु प्रशासन द्वारा ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कोई अंकुश नहीं लगा पाया,जबकि कई बार आम जनता द्वारा सार्वजनिक रूप से मीटिंगों में रोड के दोनों और हो रहा अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने की मांगे की जा चुकी है परंतु प्रशासन के कानों पर जूं  तक नहीं रेंगती है?

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*