*रीवा में नौ लोगों ने संयुक्त शराब ठेका पाने भिड़ाई तिकड़म, हाईकोर्ट ने अधिकारियों को भेजा नोटिस*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

जबलपुर। हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर आरोप लगाया गया है कि शराब ठेका मामले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मोरवा, सिंगरौली द्वारा फर्जी तरीके से परफारमेंस गारंटी दी गई। इस मामले में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ व न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की युगलपीठ ने कमर्शियल टैक्स विभाग के प्रमुख सचिव, आबकारी आयुक्त, रीवा के कलेक्टर, एसपी व ईओडब्ल्यू एसपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

*फर्जी परफारमेंस गारंटी*
जनहित याचिकाकर्ता रीवा निवासी बृजेन्द्र कुमार माला की ओर से अधिवक्ता अमित सिंह ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि रीवा में नौ लोगों ने संयुक्त शराब ठेका पाने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मोरवा, सिंगरौली के अधिकारियों से मिलीभगत कर फर्जी परफारमेंस गारंटी प्राप्त की बिना मार्जिन जमा किए 15 करोड़ रुपये प्राप्त कर लिए उन्होंने बताया कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया की गाइडलाइन के अनुसार शेड्यूल्ड बैंक जैसे नेशनलाइज्ड, रीजनल रूरल बैंक आदि को ही परफारमेंस गारंटी देने का अधिकार है। कोआपरेटिव बैंकों को इसका अधिकार नहीं है। इस मामले में जांच भी हुई और बैंक ने माना कि फर्जी तरीके से गारंटी दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा, हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु