*चेट्रीचंड महोत्सव-2024 अंतर्गत मातृशक्ति द्वारा होंगे त्रिदिवसीय आयोजन, आज से शुभारंभ*

जन जागृति संगम 

खबर गुलशन डेस्क



नीमच। पूज्य सिंधी पंचायत नीमच के तत्वावधान में चेट्रीचंड उत्सव समिति अंतर्गत "चेट्रीचंड महोत्सव-2024" विभिन्न आयोजनों के साथ हर्षोल्लाह के साथ मनाया जाएगा। इसी तारतम्य में सिंधी समाज के विभिन्न मातृशक्ति संगठनों द्वारा सामूहिक होकर महिलाओं एवं बच्चों के लिए त्रि-दिवसीय विभिन्न आयोजन आज से आयोजित किए जाएंगे।
प्राप्त जानकारी अनुसार आज, 04 अप्रैल से 06 अप्रैल 2024 तक तीन दिवसीय महिलाओं तथा बेटियों को आत्मरक्षा के लिए हथियार चलाना एवं स्वयं की आत्मरक्षा कैसे करें, सिखाया जाएगा। दिनाक़ 04 अप्रेल 2024, गुरुवार को भगवान श्री झूलेलाल जी की आरती (10 से 16 वर्ष के बच्चे) एवं चालिया का कार्यक्रम  (07 से 10 वर्ष के बच्चों के लिए) होगा। साथ ही सिंधु सेना महिला संगठन द्वारा समाज की महिलाएं सिंधु संस्कृति पर प्रस्तुतियां देगी। दिनांक 05 अप्रैल 2024 शुक्रवार को महिलाओं द्वारा कुकिंग, फ्रूट डेकोरेशन, नेल आर्ट/एक्सटेंशन, बेस्ट फ्रॉम वेस्ट, गेम्स- माला पासिंग, झूलेलाल जी नंबर गेम, इन आउट गेम आयोजित होंगे। दिनांक 06 अप्रैल 2024 शनिवार को सिंधी खाद्य उत्पादन पर एग्जिबिशन, नान फायर कुकिंग (10 से 15 वर्ष), फैंसी ड्रेस सिंधी केरेक्टर (05 से 10 वर्ष), सिंधी क्वीन बनो प्रतियोगिता, तंबोला, पेपर गेम्स, क्वेश्चन आंसर गेम्स आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर आयोजन कर्ताओं ने समाज की समस्त मातृशक्तियों, बेटियों एवं बच्चों से अधिक से अधिक संख्या में उक्त सभी मनोरंजक कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु