*एक अवैध पिस्टल मय मैग्जीन व एक जिन्दा कारतुस के साथ एक गिरफ्तार।*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 



चित्तौड़गढ़, 03 मार्च। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध फायर आर्म्स की धरपकड़ के तहत कार्यवाही करते हुए एक अवैध पिस्टल मय मैग्जीन व एक जिन्दा कारतुस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मध्यनजर मतदाताओ को अवैध नगदी आदान-प्रदान, शराब वितरण एंव अवैध मादक पदार्थ की जप्ती हेतु या अन्य कोई सन्देहास्पद वस्तुएं की रोकथाम डयूटी व लोकल एंव स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान की पालना में एएसपी परबत सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर मीणा पु.नि. के नेतृत्व में एएसआई सूरज कुमार, कानि. रामावतार (साइबर सेल), रामचन्द्र, देवेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह व राधेश्याम द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान एएसआई सूरज कुमार को जानकारी प्राप्त हुई कि नीमच की तरफ से निम्बाहेडा आने वाले रोड़ पर बांगरेड़ा मामादेव तिराये पर राजपूताना होटल के सामने एक व्यक्ति अवैध हथियार की खरीद फरोख्त करने की फिराक में खड़ा है। जिस पर गठित टीम द्वारा जलिया चैक पोस्ट के आगे हाईवे रोड पर राजपूताना होटल के सामने उसी संदिग्ध व्यक्ति को घेरा देकर पकड़ा। जिसने अपना नाम लक्ष्मीपुरा थाना सदर निम्बाहेड़ा निवासी 20 वर्षीय आकाश राजपूत पुत्र हीरासिंह राजपूत बताया। आकाश राजपूत की तलाशी ली गई तो उसके द्वारा पहने हुए लोवर की दाहिनी जेब के अन्दर एक पिस्टल मय मैग्जीन मिली तथा बाएं जेब मे एक जिन्दा कारतुस मिला। उक्त अवैध एक पिस्टल मय मैग्जीन व एक जिन्दा कारतुस को जप्त कर आरोपी आकाश राजपूत को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से विस्तृत अनुसंधान जारी है।





टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

*मंदसौर में 5 किलो वजनी ओवेरियन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आयुष्मान योजना से मिला लाभ*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई