*रतलाम लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी:घरों के बाहर लगाए पोस्टर…जब तक शराब की दुकान नहीं हटेगी नेता गण वोट मांगने नहीं आएं*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 



रतलाम शहर के राजेंद्र नगर गौशाला रोड वार्ड 16 में पिछले एक माह से लगातार विरोध के बाद शराब दुकान नहीं हटने पर अब रहवासियों  के सब्र का पैमाना टुटा लोकसभा चुनाव 2024 के बहिष्कार की चेतावनी दे डाली है। क्षेत्र में चुनाव के बहिष्कार के बैनर व घरों के बाहर पोस्टर लगा दिए है। जैसे ही इस बात की जानकारी शनिवार दोपहर पुलिस को लगी तो पुलिसकर्मी बैनर हटाने पहुंच गए। क्षेत्र की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के समक्ष विरोध जताया।

*लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का बैनर पुलिसकर्मियों ने हटाया।*
महिलाओं का कहना था कि एक माह से हम शराब की दुकान हटाने को लेकर कलेक्टर से लेकर आबकारी व जनप्रतिनिधियों को भी आवेदन दे चुके है। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। अब शांति पूर्ण तरीके से हम विरोध जता रहे है। ना ही कोई धरना दे रहे और ना हीं सड़क पर बैठ रहे। आप बैनर व पोस्टर नहीं हटा सकते। महिलाओं के विरोध के कारण पुलिसकर्मी दूर जाकर खड़े हो गए। बाद में महिला पुलिसकर्मी भी आई। लेकिन कोई भी महिलाओं के पास नहीं गया। यहां तक मौके पर चुनाव को लेकर बनाई गई एफएसटी व एसएसटी निगरानी दल के सदस्य भी पहुंचे। महिलाओं से नाम पूछा तो कहा कि आप शराब की दुकान अन्य जगह स्थानांतरित करवा दे। फिर हम नाम बता देंगे। टीम के सदस्य भी पुलिसकर्मियों के साथ दूर जाकर खड़े हो गए। महिलाओं ने कहा- जब तक शराब दुकान नहीं हटेगी तब तक किसी भी नेता को क्षेत्र में नहीं आने देंगे। चुनाव बहिष्कार की चेतावनी देने वालों में क्षेत्र की हिंदू व मुस्लिम महिलाएं शामिल हैं। इस दौरान महिलाओं ने नारेबाजी भी की।

*दूसरी गली में लगे चुनाव बहिष्कार के बैनर को हटाने गए पुलिसकर्मी के हाथ जोड़ती क्षेत्र की महिला।*
दूसरी गली में लगे चुनाव बहिष्कार के बैनर को हटाने गए पुलिसकर्मी के हाथ जोड़ती क्षेत्र की महिला।
*यह लिखा बैनर व पोस्टर पर*
शराब की दुकान के पास पीपल के पेड़ पर चुनाव बहिष्कार का बैनर लगाया गया है। शनिवार की दोपहर में पुलिस ने पेड़ से बैनर हटा दिया।

*बैनर में यह लिखा है*-
दो गली के प्रवेश मार्ग पर दो अलग-अलग बैनर लगाए गए। इसके अलावा 15 से 20 घरों के बाहर पोस्टर चिपका रखे हैं। जिस पर लिखा है...लोक सभा चुनाव का बहिष्कार, बहन बेटी की सुरक्षा के नाम पर सरकार का छलावा। प्रशासन नहीं हटा सका शराब की दुकान। जब तक शराब की दुकान नहीं हटेगी कोई भी नेता गण वोट मांगने नहीं आए – *निवेदक* राजेंद्र नगर गौशाला रोड, रतलाम।

*दूसरा बैनर हटाने गए तो महिलाओं ने हाथ जोड़े*
पुलिसकर्मियों के समक्ष विरोध जताती हुईं क्षेत्र की महिलाएं।
पुलिसकर्मियों के समक्ष विरोध जताती हुईं क्षेत्र की महिलाएं।
शराब की दुकान के पास पीपल का पेड़ है और पास में मंदिर भी है। सामने मस्जिद भी है। दुकान के पास ही पीपल के पेड़ पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का एक बैनर लगाया गया। इसके पास वाली गली के प्रवेश पर बैनर लगाया है। पुलिस ने दोनों जगह से हटा दिया। तीसरी जगह पुलिस हटाने जा रही थी तो महिलाओं ने विरोध जताया। महिलाओं ने हाथ जोड़ कर कहा कि किसकी परमिशन से बैनर हटा रहे हो। हम शांति पूर्ण रूप से विरोध जता रहे हैं। इस दौरान महिलाएं बैनर के नीचे ही खड़ी हो गईं। तब पुलिसकर्मी वहां से दूर जाकर खड़े हो गए

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*