*भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी की नामांकन रैली में न्यूज़ चैनल के कैमरामैन का कॉर्डलेस माइक व आईडी चोरी*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

चित्तौड़गढ़। चित्तौडगढ संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश जोशी की 2 अप्रैल को नामांकन रैली में एक चैनल के कैमरामैन यश माथुर पिता राजकुमार माथुर  निवासी हनुमान वाटीका कैलाशपुरी जयपुर का कार्डलेस माइक और चैनल की आइडी चोरी हो गया जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपए है। 
कैमरामैन ने चित्तौड़गढ़ थाने में दी रिपोर्ट में बताया की वह  2 अप्रैल मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड लोकसभा प्रत्याशी सीपी जोशी की नामांकन रैली मे कवरेज के लिए जयपुर से चित्तौडगढ आया हुआ था। वह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सभा मे कवरेज कर रहा था। जैसे ही मुख्यंमत्री भजनलाल शर्मा का काफिला आगे बढा वह कैमरा और माईक लेकर आगे गया तो पिछे से किसी अज्ञात व्यक्ति ने  कार्डलैस माइक मय आडी चोरी कर लिया। हमने चोरी करने वाले व्यक्ति को वहां भीड़ मे ढूंढा भी लेकिन नही मिला ।  यह पुरा घटनाक्रम ईनाणी सिटी सेटर से बाहर निकले के दौरान हुआ। 
कैमरामैन की रिपोर्ट पर चित्तौड़गढ़ पुलिस थाने में अज्ञात के खिलाफ धारा 379 भादस में प्राथमिकी  दर्ज कर अनुसधान किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*