*घर के सामने आई थी बारात और दुल्हन का पूरा घर जलकर हो गया खाक, पन्ना में भयानक हादसा*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 


पन्ना। पन्ना जिले के धरमपुर में शुक्रवार को भयानक हादसा हो गया. यहां के धरमपुर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत भखूरी में एक विवाह समारोह के दौरान वघु पक्ष का घर जलकर खाक हो गया. बताया गया कि जब दुल्हन के घर के सामने बारात लग रही थी तभी घर में आग लग गई और वहां रखा शादी का पूरा सामान और घर गृहस्थी जलकर राख हो गई।

*क्या है पूरा मामला?*
जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत भखूरी में रामकेश यादव के घर विवाह समारोह चल रहा था ढोल नगाड़ों के साथ बारात घर पहुंच चुकी थी खुशियों भरा माहौल चल रहा था तभी शादी समारोह का खाना बनाते समय भट्टी से भड़की आग ने दुल्हन का घर जला कर राख कर दिया आनन-फानन में प्रशासन के अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को भी फोन लगाया गया, रास्ता बहुत ही संकीर्ण होने के कारण फायर ब्रिगेड मौके तक नहीं पहुंच सकी, जिससे आग ने भयानक रूप ले लिया लोगों ने सबमर्सिबल लगाकर आग बुझाने का प्रयास किया पर तब तक सबकुछ जल चुका था।

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर अनुविभागीय अधिकारी और पुलिस थाना प्रभारी धरमपुर पहुंचे लोगों के प्रयास द्वारा अंततः आग पर काबू पाया गया. विवाह की रस्में बाद में ग्राम पंचायत भवन में पूरी की गईं वहीं घटना से वधु पक्ष पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है ऐसे मौके पर ये हादसा होने से परिवार काफी परेशान है और आसपास के लोग उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु