*परवीन बनी 'पल्लवी' तो इरफान हो गए 'ईश्वर', MP में 7 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर और आसपास के जिलों के कुछ परिवारों ने मुस्लिम धर्म को छोड़कर सनातन धर्म अपना लिया है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यप्रणाली की जमकर तारीफ की जानकारी के अनुसार, इंदौर में आज शनिवार को मुस्लिम धर्म के युवक, युवती और महिलाओं ने हिंदू धर्म धारण किया है हिंदू रीति रिवाज के तहत पहले उनका पंडितों के द्वारा शुद्धिकरण करवाया गया, उसके बाद उनसे हवन पूजन करवाया गया। जिन लोगों ने अपने मुस्लिम परिवार को छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया है उनका कहना था कि वह काफी दिनों से जिस तरह से हिंदू धर्म में एकता का पाठ सिखाया जाता है और जो संस्कार हिंदू धर्म में है उसी को देखते हुए उन्होंने हिंदू धर्म को अपनाया है। इंदौर के रहने वाले हैदर शेख जो की खजराना क्षेत्र में रहते हैं उन्होंने भी हिंदू धर्म अपना लिया है और अब वह हैदर से हरी बन गए हैं।

*हैदर से बने हरी, बोले-मैंने नया जन्म ले लिया*
हैदर शेख यानि हरी का कहना है कि 'आज मन से ऐसा लग रहा है कि मैंने नया जन्म लिया है साथ ही जब उनसे पूछा गया कि काफी सालों बाद आपको इस तरह की अनुभूति क्यों हुई. उस पर उनका कहना था कि मैं काफी दिनों से इस विषय में सोच रहा था इसके बाद मैंने मेरे परिजनों को बताया तो उन्होंने किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं ली मैंने हिंदू धर्म में आने की इच्छा व्यक्त की तो कुछ लोगों ने मेरा सहयोग किया और आज मैं इस धर्म में आ गया।

*पीएम मोदी की तारीफ की*
इंदौर में परवीन बी जो कि मंदसौर की रहने वाली हैं,वह पल्लवी बन गई वहीं इरफान हिंदू धर्म अपना कर ईश्वर हो गए. गफ्फार, गोविंद बन गए तो तमन्ना, तनु हो गई गफ्फार जो की अब गोविंद बन गया है वह मूल रूप से मंदसौर का रहने वाला है. उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से देश में काम कर रहे हैं उन्हीं को देखते हुए मैंने मुस्लिम धर्म को छोड़कर आज हिंदू धर्म अपना लिया है।

*चुनाव के बीच धर्मांतरण पर उठे सवाल*
प्रारंभिक तौर पर सात लोगों ने आज शनिवार को मुस्लिम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया है हिंदू संगठनों का दावा है कि आने वाले दिनों में कई और लोग मुस्लिम धर्म को छोड़कर सनातन और हिंदू धर्म में आना चाहते हैं। लोकसभा चुनाव के बीच जिस तरह से हिंदूवादी संगठन सात मुस्लिमों को हिंदू धर्म में लेकर आए है, वह कई तरह के सवाल भी खड़े कर रहा है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*