*MP हाईकोर्ट ने देवास जिले के बरखेड़ा सरपंच का चुनाव किया निरस्त, निर्वाचन अधिकारी पर FIR*

जन जागृति संगम न्यूज
9302003334 

देवास जिले के ग्राम बरखेड़ा में 1 जुलाई 2022 के मतदान के बाद काउंटिंग हुई थी इस मामले को लेकर इंदौर हाई कोर्ट में याचिकाकर्ता कमल पटेल ने भी सरपंच का चुनाव लड़ा था कमल पटेल ने चुनाव में धांधली को लेकर इंदौर हाई कोर्ट में याचिका लगाई याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि उसे चुनाव में 122 वोट मिले तो वहीं अन्य प्रत्याशी राकेश कुमार को 93 वोट मिले, लेकिन चुनाव अधिकारी ने 44 वोट निरस्त कर दिए कुल वोट 436 पड़े थे।

*तीसरे प्रत्याशी को कर दिया विजेता घोषित*
याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि चुनाव अधिकारी ने दूसरा फॉर्म नंबर 17 तैयार किया इसमें राकेश कुमार के 122 वोट दिखाए गए जबकि उसके 93 वोट कर दिए फाइनल रिजल्ट में धीरेंद्र सिंह नामक तीसरे प्रत्याशी को विजेता घोषित कर दिया गया वहीं, कोर्ट ने निर्वाचन अधिकारी से काउंटिंग को लेकर सवाल किए लेकिन निर्वाचन अधिकारीने जवाब दिया कि हमने किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं की है बल्कि सुधार किया है और याचिका बेबुनियाद है।

*चुनाव अधिकारी के खिलाफ चलेगा केस*
इस दौरान याचिकाकर्ता ने कोर्ट के समक्ष यह भी जानकारी रखी कि उसने काउंटिंग के दौरान ही आपत्ति लगाई थी, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया इस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए चुनाव निरस्त करते हुए चुनाव अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं संभावना है कि अब यहां जल्द ही उपचुनाव होंगे याचिकाककर्ता कमल पटेल ने कोर्ट के निर्णय पर खुशी जताई है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*