*महाकाल शयन आरती में प्रवेश के लिए 1100 की मांग:गुड़गांव के चार लोगों से पंडित ने मांगे रुपए; वापस लौटे, कलेक्टर को करेंगे शिकायत*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए देश दुनिया से आने वाले भक्तों के साथ होने वाली ठगी की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीते हफ्ते ही मुंबई की महिला श्रद्धालु से पुरोहित ने भस्म आरती के नाम पर 1500 रुपए की डिमांड की थी तो अब गुड़गांव से चार श्रद्धालु से शयन आरती में प्रवेश के नाम पर 1100 रुपए प्रति व्यक्ति मांगने का मामला सामने आया है। शयन आरती में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
23 मई को गुड़गांव से चार लोग निधि शर्मा, पति परलव शर्मा व ऋतु गुप्ता, पति धीरज गुप्ता महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। चारों दर्शनार्थियों को भस्म आरती की परमिशन नहीं मिली। सभी ने रात को शयन आरती में शामिल होने का निर्णय लिया। निधि ने बताया कि हम चारों ने 250 रुपए की शीघ्र दर्शन की टिकट ले ली। लाइन में लगे तो पता चला कि आगे जाकर 250 वाली लाइन आम श्रद्धालुओं के साथ मिक्स हो गई। हमें शयन आरती करना थी, इसके लिए वहां खड़े एक पंडित हमारे पास आए। कहा कि आरती देखना हो तो 1100 रुपए प्रति व्यक्ति लगेगा। हम आपको आगे बैठा देंगे। 4400 रुपए में बात तय हो जाने के बाद पंडित ने हमें आरती के बाद रुपए देने को कहा। हम खड़े ही हुए थे कि मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने हमें आगे जाने का कह दिया और पंडित की बताई हुई जगह से हमें हटा दिया गया। इसके बाद पंडित ने कई बार कोशिश कि हमें आरती में बैठा कर रुपए वसूलने की, लेकिन उसकी व्यवस्था नहीं जम पाई, इसके चलते हमारे रुपए बच गए। निधि ने बताया कि आखिरकार हमें आरती टीवी में देख कर ही करनी पड़ी। निधि, महाकाल मंदिर में इस तरह की लूट और आरती के नाम पर रुपए वसूलने वालों के खिलाफ कलेक्टर को जल्द ही शिकायत करेंगी। उन्होंने कहा कि इतनी दूर से आने के बाद मंदिर की व्यवस्था को देखकर काफी बुरा लगता है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*