*पिता ने 3 साल के बेटे का गला रेता:आंगन में पहले से खोद रखी थी कब्र, रातभर लाश के पास बैठी रही मां*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 


डूंगरपुर। आधी रात को पिता ने अपने 3 साल के बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। घटना के समय मासूम अपनी मां के पास गहरी नींद में सो रहा था। मां ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की, पर कामयाब नहीं हो पाई। रात भर बेटे के शव के पास मां बैठी रही। सुबह करीब 6 बजे पुलिस को सूचना मिली। मामला डूंगरपुर के कुआं इलाके का है। उधर, शव को दफनाने के लिए पिता ने घर के आंगन में कब्र खोद रखी थी। इसलिए पुलिस इस मामले को अंधविश्वास से भी जोड़कर देख रही है।

*मां के पास सोया था मासूम*
कुआं थानाधिकारी सुनील चावला ने बताया- यह खौफनाक घटना शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 2 बजे गांव बेडवा में हुई है। गांव के ही किसी व्यक्ति ने पुलिस को शनिवार सुबह सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बच्चे की मां ने बताया कि पति कानजी पारगी पुत्र पूंजा ने आधी रात धारदार छुरे से सबसे छोटे बेटे आयुष के शरीर और गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद भाग गया।

इसी घर में 3 साल के आयुष की हत्या उसके पिता ने कर दी। शनिवार सुबह पुलिस पहुंची और आयुष की मां से पूछताछ की।
इसी घर में 3 साल के आयुष की हत्या उसके पिता ने कर दी। शनिवार सुबह पुलिस पहुंची और आयुष की मां से पूछताछ की।
*घर में मिली खुदी हुई कब्र*

कुआं थाना पुलिस ने बेडवा गांव में बने कानजी के कच्चे मकान का मुआयना किया। यह परिवार गरीब है। चारपाई पर बच्चे का शव मिला। जमीन पर जगह-जगह खून के निशान मिले। घर में कानजी के चार बच्चे भी थे, जो आयुष से बड़े थे। घर के एक हिस्से में पुलिस को खुदी हुई कब्र मिली। पुलिस ने बताया कि कब्र देखकर लगता है कि इसे पहले से तैयार कर रखा था। बच्चे की हत्या प्री-प्लान बनाकर की गई। गुस्से या अचानक किसी घटना के होने पर नहीं की गई। बच्चे की मां ज्यादा कुछ नहीं बता पा रही है। उधर, पिता को पुलिस ने डिटेन कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

घर के एक हिस्से में कब्र भी मिली। पुलिस को आशंका है कि मर्डर के बाद बच्चे को दफनाने की तैयारी थी।
घर के एक हिस्से में कब्र भी मिली। पुलिस को आशंका है कि मर्डर के बाद बच्चे को दफनाने की तैयारी थी।
मासूम के अलावा चार भाई-बहन सो रहे थे घर में
घटना के समय घर में पिता के अलावा मां और बच्चे के 4 बड़े भाई-बहन थे। बच्चे के मर्डर की सूचना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। बड़ी संख्या में गांव के लोग मासूम के घर पहुंच गए। कुआं थाना इंचार्ज सुनील चावला और सीमलवाड़ा पुलिस उपाधीक्षक संदीप सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। मां, बच्चों और लोगों से पूछताछ की। हत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*