*छोटी सादड़ी :सफाई के दौरान नाले में मिला नवजात का शव:48 घंटे पहले फेंका गया, डॉक्टर बोले-शरीर पर कोई जख्म नहीं*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 
छोटी सादड़ी । मौसम के देखते हुए नालों की सफाई कर रहे कर्मचारियों को एक नवजात का शव मिला है। मामला प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी कस्बे का है। नगर पालिका के कर्मचारी हर रोज की तरह नाले की सफाई कर रहे थे। इस दौरान दोपहर करीब 12:25 बजे गोमाना मार्ग पर सफाई करने के दौरान नाले में नवजात शिशु का शव मिला।
*सफाई कर्मचारी बोले-एक दिन पहले भी सफाई की थी*
छोटी सादड़ी नगर पालिका के कर्मचारी सम्पत चनाल, दिनेश और जेसीबी ड्राइवर प्रेम शंकर मीणा ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे गोमाना मार्ग पर सफाई करने के दौरान नाले में एक नवजात शिशु का शव पड़ा है। जिसकी सूचना पुलिस और अस्पताल प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए हैं। वहीं, मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से बच्चे के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि वह एक दिन पहले भी सफाई करने यहां आए थे। मगर तब यहां कुछ नहीं था।
अस्पताल से पहुंचे स्टाफ ने शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। अस्पताल से पहुंचे स्टाफ ने शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। छोटी सादड़ी थानाधिकारी अनिल देवल ने बताया सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया गया है। मामला दर्ज कर परिजनों की तलाश शुरू की गई है। छोटी सादड़ी के बीसीएमएचओ डॉ. विजय गर्ग ने बताया-डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमॉर्टम कर दिया है। नवजात मेल वर्ग है। डीएनए सैंपल भी ले लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। जिससे पता चल सकेगा कि शिशु को किस हालत में फेंका गया है। शिशु पूरे 9 महीने का था। प्रथम दृष्ट्या सामने आया है कि शिशु का शव को 48 घंटे

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*