*आधी रात एक साथ जली दो दोस्तों की चिता:नहाते समय पट्‌टी टूटने से 50 फीट गहरे कुएं में गिरने से हुई मौत*


जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

भरतपुर के बयाना में खेत में बने कुएं पर लगी पट्टी टूटने से दो दोस्त करीब 50 फीट गहरे कुएं में गिर गए। दोनों युवक फसल में पानी देने के बाद कुएं के ऊपर लगी पट्टी पर नहा रहे थे, इसी बीच हादसा हो गया। दोनों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसा बयाना थाना इलाके के गांव कनावर में रविवार की रात करीब 8 बजे हुआ। जिसमें संजय (22) पुत्र रामवीर गुर्जर और उसके पड़ोसी राजवीर (28) पुत्र प्रताप गुर्जर की मौत हो गई। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम राजीव शर्मा ने कलेक्टर से विशेष अनुमति लेकर मेडिकल बोर्ड से रात 11 बजे पोस्टमॉर्टम करवाया और शव परिजनों को सौंपा। इसके बाद आधी रात को ही मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दोनों युवकों का रात को ही अंतिम संस्कार कर दिया और सुबह 8 बजे तीये की बैठक की रस्म पूरी की गई। दोनों युवकों का रात को ही अंतिम संस्कार कर दिया और सुबह 8 बजे तीये की बैठक की रस्म पूरी की गई।
*कलेक्टर की अनुमति से रात को हुआ पोस्टमॉर्टम*
घटना के बाद से अस्पताल परिसर में रात को ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम राजीव शर्मा ने कलेक्टर से विशेष अनुमति ली, जिसके बाद मेडिकल बोर्ड गठित किया गया, जिसमें डॉक्टर हेमेंद्र बंसल, डॉ.गोविंद शर्मा और डॉ. निर्भय गुर्जर शामिल रहे। रात 11 बजे पोस्टमॉर्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया, जिसके बाद रात करीब 2 बजे दोनों मृतकों संजय और राजवीर का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों और परिजनों की आपसी सहमति से सुबह 8 बजे श्मशान में तीये की रस्म की गई। ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव में तीये की रस्म टाली जाती है, इसलिए रविवार की सुबह ही आपसी सहमति से इसे कर दिया गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
*टीचर बनना चाहता था संजय*
संजय और उसके बड़े भाई राहुल की शादी करीब 5 साल पहले साथ साथ दो बहनों से हुई थी, लेकिन अभी तक संजय की पत्नी ससुराल नहीं आई थी। संजय बीएड करने के बाद रीट भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। जबकि उसकी पत्नी अपने मायके छोंकरवाड़ा (भुसावर) में रहकर एसटीसी के बाद रीट भर्ती की तैयारी कर रही थी। संजय और उसकी पत्नी दोनों का सपना टीचर बनने का था। संजय के पिता रामवीर और बड़ा भाई बयाना रीको एरिया में काम करते हैं। हादसे की सूचना मिलने पर संजय की पत्नी भी ससुराल पहुंची और घर पहुंचते ही बेसुध हो गई।
*बुजुर्ग मां का सहारा था राजवीर*
राजवीर के पिता प्रताप की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उसका बड़ा भाई दिव्यांग था, जो करीब पांच साल पहले घर से बिना बताए चला गया था। राजवीर पिता के देहांत के बाद से अपनी बुजुर्ग मां और खेती-बाड़ी सहित घर का पूरा काम संभाल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि राजवीर परिवार में अकेला युवक था, जो मां के बुढ़ापे का सहारा था। गांव के माहौल को देखते हुए रात को ही पोस्टमॉर्टम कर बॉडी परिजनों को सौंप दी गई। गांव के माहौल को देखते हुए रात को ही पोस्टमॉर्टम कर बॉडी परिजनों को सौंप दी गई। कोतवाली थाने के एएसआई जितेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना को लेकर मृतक संजय के ताऊ रामदेव पुत्र बहादुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पट्टी टूटने से दोनों कुएं के अंदर गिर गए थे। कुएं के पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई।
*फेफड़ों में पानी भरने से होती है मौत*
सीएचसी के सांस रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमेंद्र बंसल ने बताया- पानी में डूबने से व्यक्ति के फेफड़ों में पानी भर जाता है। इससे दम घुटने लगता है और व्यक्ति सांस नहीं ले पाता है। फेफड़ों से पानी संचरण तंत्र में भी चला जाता है। 5 से 10 मिनट में व्यक्ति की मौत हो जाती

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*खटीक समाज करेगा प्रतिभाओं को सम्मानित*

*//सफलता की कहानी//* *आजीविका मिशन से बदली खानखेड़ी की तस्वीर: राधा बैरागी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल* *खानखेडी में 24 महिला समूह गठित , राधा बैरागी ने साड़ी दुकान व जनरल स्टोर से प्रतिदिन ₹540 की आय अर्जित की*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*निर्माणाधीन फोरलेन सड़क की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की जावे - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *आप ने जिला कलेक्टर , मुख़्यमंत्री , प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर की जांच की मांग*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*