*बहन—भाई जैसे पवित्र रिश्ते को तार—तार करने वाला सनसनीखेज मामला*


जन जागृति संगम 
9302003334 

*रिश्तो को तार—तार करने वाला मामला— जिसे बहन मानता था उसी पर रखने लगा बुरी नियत, फोटो — वीडियो वायरल करने की देने लगा धमकी, महिला की शिकायत पर बघाना पुलिस ने तांत्रिक श्रीपाल बघेरवाल पर किया अपराधिक धाराओ में प्रकरण दर्ज*


*नीमच। बहन—भाई जैसे पवित्र रिश्ते को तार—तार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुछ वर्ष पहले जिसे बहन मानता था, राखि बांधता था उसी पर बुरी नियत रखकर पिछा करने और छेड़छाड़ करने वाले श्रीपाल बघेरवाल पर पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के आदेशानुसार बघाना पुलिस ने गुरूवार दोपहर अपराधिक धाराओ में मामला पंजीबद्ध किया है।*
*गौरतलब है कि पीड़िता ने बघाना पुलिस से गुंहार लगाते हुए बताया कि वर्ष 2020 में श्रीपाल बघेरवाल से मेरा परिचय हुआ था जिसे मेने राखी बांधकर भाई बनाया था। लेकिन कुछ समय बाद श्रीपाल मुझ पर बुरी नियत रखने लगा और रोजाना मेरा पीछा कर अश्लिल ईशारे करने लगा। श्रीपाल ने हदे तब पार कर दी जब संबंध बनाने के लिए मांग करने लगा और मेरे फोटो —वीडियो वायरल करने की धमकीयां देने के साथ ही मेरे बच्चो को भी झुठे केस में फंसाने के लिए डरान—धमकाने लगा। श्रीपाल की इन्ही करतूतो को लेकर पुलिस के समक्ष एक पीड़िता द्वारा एक लिखित शिकायती आवेदन दिया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीआईटी कॉलोनी निवासी श्रीपाल पिता श्यामलाल बघेरवाल पर 354(क), 354(घ), 509 जैसी संगीन अपराधिक धाराओ में प्रकरण दर्ज किया गया है।*
*बताया जा रहा है कि यह श्रीपाल बघेरवाल आदतन अराधीक व्यक्ति है। जिस पर पूर्व में उदयपुर के थाना प्रतापनगर में आम्स एक्ट में भी अपराध पंजीबद्ध होकर वर्तमान में प्रचलित है। वही श्रीपाल द्वारा श्मशानो में बेठकर तांत्रिक क्रियाए भी की जाती है, खुद को तांत्रिक बताकर लोगो के साथ ठगी करता है। अक्सर इन मामलो में महिलाए इसका निशाना बनती है, जो थाना—कोर्ट जाने से घबराती है और इसी का नतिजा है कि तांत्रिक श्रीपाल के हौंसले अब तक बुलंद होते जा रहे थे, लेकिन जैसे ही बघाना पुलिस ने श्रीपाल बघेरवाल पर प्रकरण पंजीबद्ध किया। खबर मिलते ही तांत्रिक फरार हो गया। पुलिस को श्रीपाल की गहनता से तलाश है।*

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*