नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस से होंगे जिसमें जिसको भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद चाहिए उसके लिए चुनाव लड़ना हो तो कार्य कारनी को बताने की कृपा करें चुनाव होने के बाद अगर किसी को किसी को कोई मतभेद होगा उसका निराकरण नहीं किया जाएगा क्योंकि चुनाव से पहले अगर आपको कोई पद चाहिए तो कार्यकारिणी को बताने की कृपा करें आप सब की जो राय होगी वह मान्य होगी उसके बाद ही चुनाव होंगे चुनाव के बाद किसी भी बात पर कोई विचार विमर्श नहीं किया जाएगा सभी कोटवार से यही विनती है पद की इच्छा है वह समय रहते ग्रुप के माध्यम से बताने की कृपा करे हम पुरानी कार्यकारिणी चुनाव के लिए सभी को पद के लिए आमंत्रित करते हैं क्योंकि यह चुनाव निष्पक्ष व सभी के ध्यान में रखते हुए सभी को बताते हुए वापस से चुनाव करवाए जा रहे हैं l क्योंकि पहले मीटिंग के नाम करके चुनाव करवा दिए गए जिसमें पूरे नीमच जिले के कोटवारों को पता नहीं था की चुनाव हो रहे हैं इसलिए वापस से चुनाव करवाए जाएंगे
जन जागृति संगम न्यूज़ एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर जावरा - ग्राम बोरदा तहसील जावरा जिला रतलाम की महिला श्रीमती दुर्गा देवी पति श्री जितेंद्र दास जी जाति बगरी (अजा वर्ग) ने दिनांक 02 जुलाई 26 को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना पर लिखित शिकायत की है कि कन्हैया लाल पिता मोहनलाल धाकड़ निवासी शेरपुर खुर्द तहसील आलोट जिला रतलाम ने मेरे साथ लाखों रुपए की ठगी की है । आवेदक ने लिखित आवेदन पत्र में बताया कि कन्हैयालाल पिता मोहनलाल धाकड़ निवासी शेरपुर खुर्द आलोट जिला रतलाम श्री जय सिद्ध वीर हनुमान मंदिर ग्राम बोरदा तहसील जावरा जिला रतलाम मंदिर में करीब एक वर्ष से दर्शन के लिए आया करता था । मेरे पति लगभग 15 वर्षों से इस मंदिर के महंत एवं पुजारी हैं तथा बालाजी हनुमान मंदिर पर लगातार आकर इन्होंने पारिवारिक रिश्ता बनाकर मुझे बहन बना लिया था। कन्हैयालाल धाकड़ ने मुझे अपनी मजबूरी बताकर 17 मार्च 2026 को एक लाख पचास हजार रुपए नगद एवं 1 किलो चांदी की रकम, सोने के मंगलसूत्र करीब एक तोला एवं चांदी की एक हाथ की पट्टी ले गया है । नगद एवं सोने चांदी के जेवर उसने यह कहा कि मेरा काम होते ही नगद व जेवर वापस क...
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 नीमच जिला महिला बाल विकास अधिकारी राजेश जी गुप्ता के मार्गदर्शन व सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती किरण जी कामदार के मार्गदर्शन में मनासा जमपद पंचायत अंतर्गत आज दिनांक 17 जुलाई 2026 शनिवार को ग्राम पंचायत सेमली इस्तमुरार मे सरपंच प्रतिनिधि श्रीमती रेखा बाई पति मूलचंद जी पाटीदार द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1 व 2 में कुपोषित बच्चों के लिए पोषण टोकरी का वितरण किया गया l जिसमें पीयूष पिता विष्णु लाल मेघवाल व रिया पिता अनिल बंजारा को पोषण सामग्री प्रदान की गई कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि श्रीमती रेखा बाई मूलचंद पाटीदार, श्रीमती माया महेश पाटीदार पंच, श्रीमान इकबाल मंसूरी शिक्षक श्रीमान नरेश जी शिक्षक, कविता पति विष्णु लाल मेघवाल, सपना पति अनिल बंजारा बच्चों की माता, Pआंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सीताबाई माली, श्रीमती फूल कुंवर पाटीदार व सहायिका आदि सम्मिलित थे
जन जागृति संगम न्यूज़ एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9425490641 ** 8989670223 श्रीनगर-जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बालटाल से श्रीनगर की ओर जा रही एक गैर-काफिला (नॉन-कन्वॉय) बस गांदरबल जिले के रंगा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 40 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उप जिला अस्पताल कंगन से एसकेआईएमएस (SKIMS) सौरा, श्रीनगर रेफर किया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी घायलों को मल्टीपल इंजरी एवं हेड ट्रॉमा है। चिकित्सकों ने सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई है तथा उनका उपचार जारी है।घायलों की सूची इस प्रकार है—(1). दिनेश, उम्र 48 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश(2). रिजवान, उम्र 40 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश(3). मुकेश, उम्र 40 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश(4) राहुल, उम्र 45 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश (5). प्रेम भाई, उम्र 50 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश(6). ललिता, उम्र 55 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश(7). राजेश कुमार, उम्र 52 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश (8). किशोर पंडित, उम्र 52 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश(9). विद्या, उम्र 52 वर्ष, निवासी राजस्थान (1...
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 रतलाम शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिपावरा से शासकीय माध्यमिक विद्यालय धराड़ स्थानांतरित होने पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम संस्था प्रधान सुश्री टीना पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री जाटवा को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान एवं सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि संकुल प्राचार्य रामचंद्र पोरवाल, विशिष्ट अतिथि पीएम विद्यालय के प्राचार्य अर्पित जैन तथा विशेष अतिथि ललित शर्मा उपस्थित रहे। संस्था प्रधान टीना पटेल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए श्री जाटवा के कार्यों की सराहना की, वहीं प्रशस्ति पत्र का वाचन धर्मेंद्र चौहान ने किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में हरिराम जाटवा की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए उनके नवीन पदस्थापना स्थल शासकीय माध्यमिक विद्यालय धराड़ (रतलाम) में सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सुरेश चंद्र राजोरा, संदीप सिंह सोलंकी, कुशालपुरी गोस्वामी, शिवम श...
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 भोपाल नमो नमो मोर्चा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय हटवार ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भाजपा संगठन में तेली समाज की उपेक्षा और प्रतिनिधित्व की कमी पर गहरा असंतोष और चिंता व्यक्त की। मुलाकात के दौरान श्री हटवार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश का लगभग 90% तेली समाज हर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में एकतरफा मतदान कर भाजपा को पूर्ण बहुमत से सत्ता में लाता है। इसके बावजूद, वर्तमान में समाज को संगठन और सत्ता में वह स्थान नहीं मिल रहा है जिसके वे हकदार हैं। विजय हटवार ने भाजपा नेतृत्व को सचेत करते हुए कहा कि विपक्षी दल तेली समाज को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे हैं और उन्हें भाजपा से विमुख करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे समय में यदि भाजपा ने तेली समाज की अनदेखी जारी रखी, तो समाज में निराशा बढ़ सकती है। उन्होंने मांग की कि आगामी निगम-मंडलों की नियुक्तियों में तेली समाज के योग्य प्रतिनिधियों को उचित और सर्वोच्च स्थान दिया जाए, ताकि भाजपा के प्...
जन जागृति संगम न्यूज एमपी ब्यूरो चीफ जगदीश राठौर 9238344171 * 9425490641 जावरा- कन्हैया लाल पिता मोहनलाल धाकड़ निवासी ग्राम शेरपुर खुर्द आलोट जिला रतलाम द्वारा ऑनलाइन ठगी व छल कपट कर जाल साजी करने पर आवेदक महंत जितेंद्र दास निवासी ग्राम बोरदा, तहसील जावरा, जिला - रतलाम ने आवेदन में बताया कि की मैं आवेदक श्री जय सिद्ध वीर हनुमान मंदिर ग्राम बोरदा, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा तहसील जावरा जिला रतलाम पर पूजा अर्चना करीब 15 वर्षों से कर रहा हूं । 1 :- यह की मंदिर के दर्शन के लिए कन्हैया लाल पिता मोहनलाल धाकड़ निवासी शेरपुर खुर्द तहसील आलोट जिला रतलाम आया करता था और हमेशा बालाजी हनुमान मंदिर ग्राम बोरदा तहसील जावरा के विकास की बात किया करता था और मुझे प्रभावित करने के लिए मंदिर के सभी धार्मिक आयोजन में अपनी भूमिका का निर्वाह करता व मेरी सभी बातों में हां मैं हां मिलाया करता था । 2 : - यह की लगातार हनुमान मंदिर में आने के कारण और मेरी हर बात पर अपनी सहमति प्रदान करने और धार्मिक आयोजन में सहयोग करता रहा इसलिए मैंने उस पर विश्वास किया 3 : - यह की कन्हैया लाल पिता मोहनलाल धा...
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 क्या है पूरा मामला नारायणगढ़ से मनासा रोड पर ग्राम पंचायत सौम्या की आधिकारिक सीमा के अंतर्गत रोड पर बिना प्रशासनिक अनुमति जिसमें ना तो ग्राम पंचायत की अनुमति है ना ही नगर परिषद नारायणगढ़ की सिर्फ भूमि स्वामी के द्वारा तहसील कार्यालय में उस जमीन को जमीन को डायवर्सन करवा कर बिना अनुमति के दुकान पूरा का पूरा मार्केट डेवलपमेंट कर लिया । और जब इस संबंध में संबंधित ग्राम पंचायत सचिव एवं सरपंच से चर्चा की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि संबंधित व्यक्ति के द्वारा किसी भी प्रकार का निर्माण अनुमति संबंधित आवेदन ग्राम पंचायत में प्रस्तुत नहीं किया है सिर्फ फोन पर चर्चा हुई है जबकि ग्राम पंचायत प्रतिदिन खुली रहती है और मंगलवार की जनसुनवाई भी होती है और आज दिनांक 1 जुलाई शनिवार को मैंने स्वयं ग्राम पंचायत सौम्या को खुला देखा है जहां पर सचिव शंकर लाल उपस्थित थे तो फिर संबंधित दुकान मालिकों द्वारा ग्राम पंचायत से दुकान निर्माण अनुमति लेना उचित क्यों नहीं समझा। क्या मंदसौर जिले के नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह इस पूरे मामले को अपने संज्ञान में लेंगे क्या जनपद पंचायत सीईओ ...
जन जागृति संगम न्यूज 9302003334 💥 रक्तदान शिविर💥💥💥💥💥 मल्हारगढ़ में 4 अगस्त को अजय गुर्जर के जन्मदिन के शुभ अवसर पर मित्र मंडल द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया है l यह आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हारगढ़ के पास में मांगलिक भवन पर सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगा रक्तदान ही जीवनदान महादान है, इससे बड़कर कोई दान नहीं हर युवा को रक्तदान करना चाहिए जिससे कि अपने शरीर में नई ऊर्जा का संचार हो सके और जरूरतमंदों को रक्तदान के माध्यम से रक्त मिल सके। उनका जीवन बच सके रक्तदान - महादान होता है जो हर युवा को अवश्य करना चाहिए l रक्तदान से किसी भी प्रकार से कोई भी कमजोरी नहीं आती है बल्कि शरीर में नया खून बनने से नई ऊर्जा संचारित होती है, जिससे शरीर में कई प्रकार के विकार दूर होते हैं l आज कई युवा रक्तदान अभियान में जुड़े हुए हैं और उन सभी का लक्ष्य एक ही है कि जरूरतमंदों को यह रक्त उपलब्ध करवाया जा सके और यह सेवा एक निस्वार्थ सेवा है जिसका कोई शुल्क नहीं है इसलिए आओ हम सब मिलकर 4 अगस्त को हो रहे रक्तदान शिविर में अपना योगदान देकर इस कार्यक्रम को भ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें