*रेवास देवड़ा* *अंधे कत्ल का खुलासा 12 घण्टे के अंदर कर वायडी नगर पुलिस ने सभी आरोपीयों को किया गिरफ्तार*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 
*घटना का संक्षिप्त विवरण* निरीक्षक संदीप सिह मंगोलीया थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के नेतृत्व मे हत्या का किया खुलासा । दिनांक 23.06.2024 को रात्री मे कैलाश तैली की दुकान के सामने ग्राम रेवास देवडा मे मृतक मुकेश पिता कंवरलाल तैली उम्र 45 वर्ष निवासी रेवास देवडा थाना वायडी नगर की लाश संदिग्ध अवस्था मे मिलने पर घटना स्थल की बारिकी से जांच पुलिस टीम द्वारा किया गया एवं मृतक का जिला चिकित्सालय मन्दसौर मे पीएम कराया गया तथा थाना वायडी नगर पर अप.क्र 224/2024 धारा 302 भादवि का कायम कर जांच मे लिया गया। निरीक्षक संदीप सिह मंगोलीया के मार्गदर्शन मे दौराने जांच ज्ञात हुआ की दिनांक 23.06.2024 को रात्री मे कैलाश तैली की दुकान के सामने ग्राम रेवास देवडा मे मृतक मुकेश एवं उसके साथ मे श्यामलाल साहु व अरुण साहु को देखा था जो श्यामलाल साहु व अरुण साहु की तलाश कर हिकमत अमली से पुछताछ एवं अन्य साक्षीयों के कथननो पर से जुर्म स्वीकार करने पर दोनो आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया । पुछताछ के दौरान आऱोपीगणों ने बताया की मृतक मुकेश का आरोपी श्यामलाल से पुर्व से ही पारिवारिक विवाद चल रहा था इस कारण आरोपी श्यामलाल ने अपने दोस्त अरुण के साथ मिलकर मुकेश को कैलाश की चाय की दुकान पर अकेला बैठा देख वहां पहुंचे और उसके साथ दोनो ने मारपीट कर मुकेश के उपर अरुण बैठा और श्यामलाल ने वहां पर पडा बडा पत्थर उठाकर मुकेश के सिर पर वार कर कुचल दिया जिससे मुकेश के सिर से खुन निकलने लगा और मौके पर मुकेश कि मृत्यु हो गई और आरोपीगण अरुण व श्यामलाल वहां से भाग गये । वायडी नगर पुलिस द्वारा तत्काल टिम गठित कर आरोपीगणो की तलाश 12 घण्टे मे गिरफ्तार कर आरोपीगणों से पुछताछ कर विवेचना जारी है।
गिरफ्तार आरोपी -
01. श्यामलाल साहु पिता कन्हैयालाल साहु उम्र 47 वर्ष निवासी रेवास देवडा जिला मंदसौर
02. अरुण साहु पिता सुरेश साहु उम्र 40 वर्ष निवासी रेवास देवडा जिला मन्दसौर

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*