*_सीहोर में एक जमीन की 13 बार हो गई रजिस्ट्री , 7 साल पहले भूमि स्वामी की हो चुकी मौत_*

जन  जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

_*सीहोर* एक जमीन की एक के बाद एक 13 बार रजिस्ट्री कराने के मामले में कोतवाली पुलिस ने सात व्यक्तियों पर FIR दर्ज की है , आरोपियों में तत्कालीन नायब तहसीलदार, पटवारी और भूमि स्वामी व उसके चार बेटों को आरोपी बनाया है , आरोपियों में दो की मौत भी हो चुकी है , जिसमें एक भूमि स्वामी और दूसरा पटवारी है_
   _पुलिस ने भूमि स्वामी के खिलाफ मौत के सात 7 बाद मुकदमा दर्ज किया है , बताया जा रहा है कि मुय आरोपी भूमि स्वामी बरखेड़ी निवासी निवासी रामप्रसाद शर्मा की मौत 2017 में हो चुकी है , भारतीय रक्षा विभाग से रिटायर्ड आर्मीमैन बैरागढ़ निवासी विश्वदेव शर्मा के मुताबिक़ साल 2017-18 में उन्होंने गांव बरखेड़ी में 60 डिसमल जमीन ग्राम पांगरी के सुनील राठौर, राहुल राठौर और ग्राम बरखेड़ी के महेश शर्मा पिता रामप्रसाद शर्मा से खरीदी , छह माह पहले हुए आदेश मामले की जांच के बाद पिछले साल तत्कालीन SDM नितिन कुमार टाले ने 12 दिसंबर 23 को बरखेड़ी के जमीन विक्रेता महेश शर्मा, उसके तीन भाई, पिता और तत्कालीन नायब तहसीलदार, पटवारी के खिलाफ FIR के आदेश दिए , एसडीएम के आदेश के बाद नायब तहसीलदार सिद्धार्थ सिंगला ने कुछ दिन के लिए मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया, जिसका फायदा उठाते हुए एक आरोपी कमिश्नर कोर्ट चला गया_
     _वहां से अपील खारिज होने के बाद अब एक ही जमीन की बार-बार रजिस्ट्री कराने को लेकर नायब तहसीलदार सिद्धार्थ सिंगला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तात्कालीन नायब तहसीलदार राजेंद्र पंवार, हल्का पटवारी शिवनारायण सोनगरा, भूमि स्वामी रामप्रसाद शर्मा, महेश शर्मा, जुगल किशोर, अनोखी लाल, लोकेश शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है , बताया जा रहा है कि भूमि स्वामी रामप्रसाद शर्मा और हल्का पटवारी राजेन्द्र पंवार की मौत हो चुकी है , पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 34 के तहत एफआइआर दर्ज की है_

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*