*पत्नी की आंखें फोड़ी, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या:मोबाइल पर बात कर रही थी; पति, महिला के भाई ने साले के साथ मिलकर किया मर्डर*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

प्रतापगढ़ । अफेयर के शक में पति और भाई ने साले के साथ मिलकर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला को पहले तीनों ने लाठियों से पीटा। अधमरी हालत में पड़ी महिला की आंखें चूल्हे से जलती लकड़ी से फोड़ दी। हत्यारों ने मरा समझकर महिला को नाले में फेंक दिया। महिला के शरीर में हरकत होती दिखी तो पत्थर से सिर कुचल दिया। मामला प्रतापगढ़ के देवगढ़ इलाके में जांबू खेड़ा गांव का है। पुलिस ने हत्या के आरोप में रविवार को महिला के पति, उसके भाई और भाई के साले को गिरफ्तार किया है।

SHO निर्भय सिंह ने बताया- 20 जून को जांबू खेड़ा गांव के नाले में डेड बॉडी मिली मिली थी। शव को देखकर पता चल रहा था कि महिला की बेरहमी से हत्या की गई है। महिला की शिनाख्त जांबू खेड़ा निवासी श्यामा (21) पत्नी प्रेमचंद मीणा रूप में हुई। दोनों की शादी एक साल पहले हुई थी। श्यामा के पिता सूरजमल मीणा ने दामाद प्रेमचंद मीणा पर हत्या का शक जताया था।

20 जून को पीहर पक्ष की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था।
20 जून को पीहर पक्ष की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था।
पति, भाई ने साले के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया
SHO ने बताया कि महिला के पति प्रेमचंद से पूछताछ की तो वह गुमराह करता रहा। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कबूली। प्रेमचंद ने बताया कि हत्या में महिला का भाई भैरूलाल (21) और उसका साला लालूराम (19) भी शामिल थे। पुलिस ने जीजा-साले को पकड़ा तो पूरी कहानी सामने आ गई।

SHO निर्भय सिंह बताया कि पूछताछ में बताया- 17 जून को प्रेमचंद घर लौटा था। इस दौरान उसने देखा कि पत्नी किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। प्रेमचंद को देखते ही उसने माेबाइल को छुपा लिया था। प्रेमचंद ने श्यामा से पूछताछ की तो उसने कोई जवाब नहीं दिया था।

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
SHO ने बताया- 18 जून को श्यामा देर रात घर लौटी तो तीनों ने उससे बाहर जाने को लेकर पूछताछ की थी। श्यामा कुछ नहीं बोली तो तीनों ने मिलकर लाठियों से उसे पीटना शुरू कर दिया था। इसके बाद चूल्हे में जल रही लकड़ी निकाली और श्यामा की दोनों आंखों में डाल दी।

मरा समझकर तीनों बाइक पर महिला को घर से 300 मीटर दूर नाले में फेंकने निकले। नाले में फेंकने के बाद जब श्यामा के शरीर में हरकत हुई तो बड़ा पत्थर उठा कर उसका सिर कुचल दिया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*