*जमीनी विवाद में चाचा-भतीजे की हत्या, चार गिरफ्तार:राजीनामे का झांसा देकर बुलाया था, चारों आपस में है रिश्तेदार*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

कोटा l तीन दिन पहले जमीनी विवाद में चाचा-भतीजे का मर्डर हो गया था। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चारों आपस में रिश्तेदार है। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए चाचा-भतीजे की बाइक में तोड़-फोड़ कर शव को कोटा रोड पर पटक दिया था।

सांगोद थाना SHO हीरालाल ने बताया कि हत्या के आरोप में प्रेमचंद (61), उसके भाई नरोत्तम (54), ग्यारसी लाल (45) और प्रेमचंद के बेटे महेंद्र (38) को गिरफ्तार किया गया है। नरोत्तम व ग्यारसी लाल गुजराती मोहल्ला और प्रेमचंद व महेंद्र रेती पाड़ा सांगोद के रहने वाले हैं।
सड़क किनारे मिले थे शव

तीन दिन पहले अशोक कुमावत व उसके भतीजे अर्जुन कुमावत का शव कोटा सांगोद सड़क किनारे मिला था। दोनों शवों के पास बाइक भी टूटी हुई पड़ी थी। अशोक व अर्जुन को सुबह 8 बजे करीब प्रेमचंद व नरोत्तम जमीन के विवाद में राजीनामे करने के लिए बुलाकर गए थे।अशोक व अर्जुन खेत की तरफ जाने लगे। उसी दौरान घात लगाए बैठे 8-9 लोगों ने चाचा भतीजे पर हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौत हो गई।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*