*बिजली गिरने से युवक की मौत:पशुओं को बांधने के दौरान हुआ हादसा, हॉस्पिटल ले जाते समय मौत*
जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334
चित्तौड़गढ़ जिले में निंबाहेड़ा, डूंगला, बड़ी सादड़ी और भूपालसागर में बारिश हुई। वहीं, डूंगला में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक बारिश के कारण पशुओं को बांधने के लिए रात को उठा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया। मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया।
डूंगला उपखंड के सेठवाना गांव में रविवार रात को 9 एमएम बारिश हुई। देर रात को बारिश के कारण युवक सुरेश लाल (42) पुत्र चुन्नीलाल रावत की नींद खुल गई। रात के करीब 3.30 बजे बारिश से बचाने के लिए वो अपनी भैंस को बांधने गया था। उसी दौरान अचानक बिजली गिरी। जिससे सुरेश बेहोश होकर गिर गया। घर वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत सुरेश को हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन तब तक सुरेश ने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम करवाया। शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। जानकारी में आया कि सुरेश रावत की 2 बेटियां और 1 बेटा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें