*नदी में तैरता मिला युवक का शव:शनिवार रात शिवना पुल से कूदकर सुसाइड किया, मरने से पहले परिजनों से कहा- अब जीना नहीं चाहता*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

मंदसौर के काला भाटा डैम शिवना ब्रिज से कूदकर आत्महत्या करने वाले युवक तुषार का शव सोमवार सुबह शिवना नदी में तैरता हुआ मिला। पिछले 24 घंटों से पुलिस व एसडीआरएफ की टीमें शव की तलाश कर रही थी। पुलिस ने शव बरामद कर जिला अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।

आधी रात में लगाई थी छलांग, ताकि कोई बचा न सके
जानकारी के अनुसार शहर के कैलाश मार्ग निवासी कैलाश मार्ग निवासी तुषार पिता राजेश बैरागी (22) ने शनिवार रविवार की दरमियानी रात को कालाभाटा बांध के निकट शिवना पुल के कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुल के ऊपर मृतक युवक की बाइक और मोबाइल बरामद हुआ था। सुसाइड से पहले युवक ने अपने परिजनों को मोबाइल कॉल किया था और कहा था कि वह जिंदगी के परेशान हो चुका है। इसके बाद उसने पूल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

परिजन मौके पर पहुंचे तब तक वह सुसाइड कर चुका था। रविवार सुबह शव की तलाश में एसडीआरएफ और पुलिस टीम लगाई गई। आज सुबह उसकी लाश नदी से बरामद कर ली है। मामले में मर्ग दर्ज किया गया है। पुलिस युवक की आत्महत्या के पीछे कारण तलाश रही है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*