*बाड़े में भूसा भरने के समय व्यक्ति को सांप ने डसा, मौत*

जन जागृति संगम 
9302003334 

जीरन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव अरनिया बोराना में सांप के डसने का मामला सामने आया है। यहां पशुओं को खिलाने के लिए भूसा भरते समय सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई। गांव अरनिया बोराना निवासी ऊंकारलाल पिता भूरालाल (43) जाति गुर्जर शुक्रवार सुबह अपने घर के पास बने बाड़े में पशुओं के लिए भूसा भर रहे थे। इसी समय उन्हें जहरीले सांप ने डस लिया। इसके बाद तत्काल परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के शव का दोपहर को जिला अस्पताल मे परिजनों की उपस्थिति में पीएम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु