*राजेश पर हुआ जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर*

 जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

नीमच। इन्दिरा नगर निवासी राजेश पिता उदयराम चान्दना पर 21 जुलाई 2024 की रात्रि मूलचंद मार्ग क्षेत्र में गोपाल डूंगरवाल निवासी भोलाराम कम्पाउण्ड नीमच द्वारा जानलेवा हमला किया गया जिससे राजेश के सिर से बहुत अधिक खून बहने लगा अधिक स्वास्थ्य खराब होने से उसको स्थानीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां वर्तमान में उसका इलाज चल रहा है।
फरियादी राजेश ने जानकारी देते हुए बताया कि वो दिनांक 21 जून को मूलचंद मार्ग क्षेत्र में शराब पीने गया था इस दौरान वहां उपस्थित गोपाल डूंगरवाल निवासी भोलाराम कम्पाउण्ड नीमच राजेश को मां बहन की नंगी व गंदी गंदी गालिया देने लगा इस पर राजेश ने गालियां देने से मना किया तो गोपाल डूंगरवाल ने राजेश के साथ मारपीट करते हुए कांच की बोतल से राजेश के सिर में जोरदार तरीके से मार उसका सिर फोड़ दिया जिससे वहीं सिर से खून की धारा बहने लगी बहुत अधिक मात्रा में खून निकलने लगा। वहां उपस्थित बबलू ओटवाल व रोहन ओटवाल ने राजेश को बचाया। अपराधी गोपाल डूंगरवाल के होंसले देखो कि उसने बोतल मारने के बाद जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वहां से घायल अवस्था में राजेश थाने आया पर राजेश की स्वास्थ्य अधिक खराब होने से उसे थाने से इलाज के लिये सरकारी अस्पताल भेजा गया।जहां राजेश को भर्ती कर लिया गया। दो दिन बाद स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होने पर 23 जून 2024 को राजेश थाने आया और रिपोर्ट करवाई जिसके बाद पुलिस ने गोपाल डूंगरवाल के खिलाफ भादंसं 1860 के तहत धारा 323, 324, 294 व 506 में एफआईआर दर्ज की गई।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*