*बाहर सो रहा था परिवार : , घर में से जेवर चोरी'*
जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334
नीमच, निप्र। पुलिस थाना रामपुरा अंतर्गत ग्राम मोलकी में देवरान रोड पर बने एक घर के बाहर रात में परिवार सो रहा था। इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने घर में घुस कर एक किलो चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार ईश्वर लाल रावत पिता गोपाल रावत मीणा,निवासी ग्राम मोलकी उनके देवरान रोड से लगे खेत पर बने मकान के बाहर परिवार सहित सोए हुए थे। इस दौरान मध्य रात्रि में चोरों ने मकान में घुसकर, लोहे की अलमारी तोड़कर उसमें से रेखे चांदी के कड़े, कंदौरा आदि चोरी कर लिए। सोमवार दोपहर में ईश्वरलाल ने पुलिस थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें