*पुरानी बिल्डिंग की छत गिरी:मलबे में दबने से एक व्यक्ति हुआ घायल, नीचे बनीं दुकानों को हुआ नुकसान*
जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334
चित्तौड़गढ़ शहर के सुभाष चौक के पास नेहरू बाजार में एक पुरानी बिल्डिंग की छत अचानक गिर गई। इसके नीचे दबने से एक व्यक्ति घायल हो गया। नीचे बनी 2 से 3 दुकानों को नुकसान पहुंचा है। आसपास के लोगों का कहना है कि यह बिल्डिंग 50 से भी ज्यादा साल पुरानी है और तेज बारिश के चलते इसकी छत कमजोर हो गई होगी।
शाम को लगभग सात बजे नेहरू बाजार स्थित पुरानी बिल्डिंग की छत गिर गई। इसके नीचे संचालित हो रही दो-तीन दुकानों को नुकसान पहुंचा जिसमें अनिल पटवा की दुकान गोपाल किराना स्टोर, कमल छीपा की दुकान महादेव नमकीन और चंद्र प्रकाश गिडवानी की दुकान चेतक वॉच शामिल है। अनिल पटवा ने बताया कि बिल्डिंग काफी साल पुरानी है। यह बिल्डिंग 50 से भी ज्यादा साल पुरानी है।
इस बिल्डिंग की छत काफी कमजोर हो गई थी। तेज बारिश के कारण और ज्यादा कमजोर हो गई होगी इसलिए अचानक यह गिर गई। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति भूपेश सेन यहीं बैठा था, जो घायल हो गया। मौके पर पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है। इसके अलावा नगर परिषद की टीम भी मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें