*ग्राम कनावटी में चरित्र शंका को लेकर पत्नि की हत्या, हत्यारा पति गिरफ्तार, पुलिस थाना नीमच केंट को मिली सफलता*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

नीमच । पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक सौरभ शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21/22.06.2024 की मध्यरात्रि कनावटी में हुई महिला की हत्या के मामले में महिला के पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 21.06.24 की रात्रि को विनोद ने पत्नि हिना उर्फ हेमलता के साथचरित्र शंका को लेकर झगडा किया था। रात को 11.00 बजे करीब हिना उर्फ हेमलता, विनोद नायक दोनो कमरे में जाकर सो गये थे। दिनांक 22.06.24 को मृतिका के भाई मिथुन एवं परिवारजनों के द्वारा सुबह 07. 00 बजे करीबन उठकर देखा तो जिस कमरे विनोद व हिना सो रहे थे। उनको उठाने गये तो आवाज लगाने पर जवाब नही आने पर दरवाजा केवल जुडा हुआ था कुंदी नही लगी थी। दरवाजा खोलकर देखा तो विनोद नही दिखा व हिना चित अवस्था में पडी होकर उसकी नाक से झाग नुमा लाल रंग का व सफेद रंग का पदार्थ निकल रहा था। हिना को आवाज लगाई तो हिना नही बोली। मिथुन ने हाथ लगाकर हिना को उठाने का प्रयास किया तो हिना का शरीर व हाथ कडक हो गया था तथा उसकी सांस भी नही चल रही थी तथा हिना मृत अवस्था में पडी थी व विनोद पत्नि हिना के साथ रात्रि में कमरे में सो रहा था। जो उठकर चला गया था। हिना उर्फ हेमलता को चरित्र शंका को लेकर मोबाईल चार्जर की केबल से गला दबा कर विनोद ने हत्या कर दी है। मर्ग जांच पर से थाना नीमचकेंट पर अपराध क्रमांक 292 / 2024 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर अलग-अलग टीमें गठित की जाकर विवेचना तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबीरों की सहायता से आरोपी को गिर करने में थाना नीमचकेंट टीम को सफलता हासिल हुई।
*गिरफ्तार आरोपी* -
1. विनोद पिता किशनलाल नायक उम्र 33 साल नि. सतखण्डा थाना-निम्बाहेडा सदर हाल मुकाम कनावटी जिला - नीमच
*सराहनीय कार्य* उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सौरभ शर्मा, उनि. शिशुपालसिंह गौर, उनि लक्ष्मण सिंह राठौर, सउनि श्यामलाल नागलोथ, प्रआर. श्रीपालसिंह चन्द्रावत प्रआर. प्रदीप शिन्दे (सायबर सेल नीमच), प्रआर. 46 सुरेश बोराना, प्रआर. आजाद सिंह, आर, लखन प्रताप सिंह (सायबर सेल नीमच) आर. कुलदीप सिंह (सायबर सेल नीमच) एवं सउनि सुरज कुमार, बैंज नम्बर 142 राकेश, बैंज नम्बर 1638 विरेन्द्र व बैंज नम्बर 926 देवेन्द्र कोतवाली निम्बाहेडा राजस्थान का भी योगदान रहा

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*