*स्टूडेंट ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:मेडिकल की कर रहा था तैयारी, शव को पोस्टमॉर्टम रूम में रखवाया*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 
 
कोटा के दादाबाड़ी थाना इलाके में एक स्टूडेंट ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। कारणों का फिलहाल कुछ पता नहीं लग सका है। हालांकि शुरूआती तौर पर कारण पढ़ाई का तनाव ही बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम रूम में रखवाया है और मामले की जांच में जुटी है। दादाबाडी सीआई नरेश मीणा ने बताया कि मूल रूप से देवघर के पास झारखंड निवासी ऋषित अग्रवाल(17) कोटा के दादाबाडी इलाके में एक हॉस्टल में रहता था। पुलिस के अनुसार शुरूआती जानकारी के अनुसार छात्र कोटा में 12वीं के साथ मेडिकल की पढ़ाई भी कोचिंग से कर रहा था। गुरूवार दोपहर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला। जिसके बाद हॉस्टल स्टाफ ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। अंदर छात्र फंदे से लटका हुआ था। उसने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम रूम पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने घरवालों को जानकारी दे दी है। सीआई के अनुसार मामले में और जानकारी छात्र के घरवालों के कोटा पहुंचने के बाद ही सामने आएगी।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*