*जॉब की तलाश में आई छात्रा से गैंगरेप:पीड़िता बोली- आरोपी भारत सरकार लिखी गाड़ियों में लड़कियों को करते हैं सप्लाई*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

अजमेर में कॉलेज छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के रहने वाले युवक व उसके 3 दोस्तों पर अपने घर पर रुकवाने का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। साथ ही सभी आरोपियों पर भारत सरकार लिखी गाड़ियों में लड़कियों को होटल्स में सप्लाई करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से क्रिश्चियन गंज थाने में इसकी शिकायत दी गई है। पुलिस ने गैंगरेप के धारा में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच सिओ रुद्रप्रकाश शर्मा के द्वारा की जा रही है।

क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार 22 साल की पीड़िता ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता ने शिकयत देकर बताया कि वह BA द्वितीय वर्ष की छात्रा है और उसकी मां का पूर्व में देहान्त हो चुका है। जॉब की तलाश में जनवरी 2024 में अजमेर आई थी। जहां फॉयसागर रोड पर होटल में उसकी जॉब लग गई थी।

गांव के पास का युवक अपने साथ ले गया

पीड़िता ने बताया कि होटल का माहौल ठीक नहीं होने के कारण उसने जॉब छोड दी थी। जॉब छोड़ने के बाद उसे गांव के पास का ही रहने वाला युवक मिला था। युवक ने जॉब मिलने तक अपने घर पर रुकवाने का झांसा दिया और अपने साथ अपने फ्लैट पर ले गया। जहां गांव के युवक ने उसकी खुद के 3 दोस्तों से मिलवाया था।

4 जनों ने किया रेप, वॉइस मैसेज भेजकर दी धमकी

पीड़िता ने बताया कि जून 2024 में आरोपियों ने उसे अपने फ्लैट पर अलग कमरे में रखने का झांसा दिया था। लेकिन उसे एक ही कमरे में रखा गया। बाद में सभी आरोपियों ने उसके साथ रेप किया। उसे रूम से बाहर नहीं निकलने दिया गया था। पीड़िता ने बताया कि उसने आरोपियों से झूठ बोलकर दिल्ली चली गई और वापस आकर एक रेस्टॉरेंट में जॉब करने लगी। जिसके बाद आरोपियों के द्वारा उसे अलग-अलग नंबर से धमकियां दी गई। उसे धमकी दी कि उसने रिपोर्ट की तो उसे जान से मार देंगे और उसका किडनेप कर लेंगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे वॉइस मैसेज भेजकर परेशान कर रहे थे।

पीड़िता बोली- भारत सरकार लिखी गाड़ियों में आरोपी लड़किया सप्लाई करते हैं..

पीड़िता ने आरोप लगाया कि सभी आरोपी बाहर से लडकियां मंगवा कर होटलों में लडकिया सप्लाई करते है, उसे भी साथ शामिल होने के लिए धमकी दी गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति है और भोली-भाली लड़कियों को गलत काम में लिप्त कर रहे है। बड़ी-बड़ी होटलों में लड़किया सप्लाई करते है। आरोपी रात को भारत सरकार लिखी हुई गाडियों में लडकियां भर कर होटलों सप्लाई करते है और उसे धमकी दी कि उनकी पुलिस में अच्छी जान पहचान है। धमकियों से परेशान होकर थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*