*ये कैसा नियम...:करोड़पति मंत्रियों का आयकर सरकार भर रही, जबकि चतुर्थ श्रेणी कर्मी भी खुद भरते हैं*
जन जागृति संगम न्यूज़
9302003334
मप्र में मंत्रियों की औसत संपत्ति 18.54 करोड़ है, फिर भी इनका आयकर सरकार भर रही है। यूपी ने पांच और पंजाब ने दो साल पहले इस व्यवस्था को खत्म कर दिया है। पड़ोसी राज्य राजस्थान में भी मंत्री खुद आयकर चुका रहे हैं। अब देश में मप्र समेत सिर्फ 6 राज्य हैं, जहां मंत्रियों का आयकर सरकार चुकाती है। जबकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी अपना आयकर खुद भरते हैं। असम में तो 1 जुलाई से मुख्यमंत्री और मंत्री अपने आवासों का बिजली बिल भी खुद ही भरेंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें