*पंडित प्रदीप मिश्रा ने बरसाना पहुॅंचकर राधा रानी मन्दिर में साष्टांग दण्डवत कर क्षमा मॉंगी। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात था*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

राधा-रानी विवाद- पं. प्रदीप मिश्रा ने नाक रगड़कर माफी मांगी:अचानक बरसाना पहुंचे, कृष्ण के बजाय किसी और को बताया था राधा का पति

राधा रानी पर दिए बयान के बाद विवादों में आए कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शनिवार दोपहर बरसाना पहुंचे। राधा रानी मंदिर में नाक रगड़कर माफी मांगी। दंडवत प्रणाम किया। इसके बाद मंदिर से बाहर निकले। हाथ जोड़कर ब्रज वासियों का अभिनंदन किया। धमकी को देखते हुए श्रीजी मंदिर के पास फोर्स तैनात रही।

राधा-रानी विवाद- पं. प्रदीप मिश्रा ने नाक रगड़कर माफी मांगी:अचानक बरसाना पहुंचे, कृष्ण के बजाय किसी और को बताया था राधा का पति
मथुराकुछ ही क्षण पहले

मथुरा में बरसाना के राधा रानी मंदिर में पंडित प्रदीप मिश्रा ने नाक रगड़कर माफी मांगी।
मथुरा में बरसाना के राधा रानी मंदिर में पंडित प्रदीप मिश्रा ने नाक रगड़कर माफी मांगी।
राधा रानी पर दिए बयान के बाद विवादों में आए कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शनिवार दोपहर बरसाना पहुंचे। राधा रानी मंदिर में नाक रगड़कर माफी मांगी। दंडवत प्रणाम किया। इसके बाद मंदिर से बाहर निकले। हाथ जोड़कर ब्रज वासियों का अभिनंदन किया। धमकी को देखते हुए श्रीजी मंदिर के पास फोर्स तैनात रही।

- मैं ब्रजवासियों के प्रेम की वजह से यहां आया हूं। लाडली जी ने खुद ही इशारा कर मुझे यहां बुलाया।

उन्होंने कहा- मेरी वाणी से किसी को ठेस पहुंची है, तो उसके लिए माफी मांगता हूं। ब्रजवासियों के चरणों में दंडवत माफी मांगता हूं। मैं लाडली जी और बरसाना सरकार से क्षमा चाहता हूं। सभी से निवेदन है कि किसी के लिए कोई अपशब्द न कहें। राधे-राधे कहें, महादेव कहें। मैं सभी महंत, धर्माचार्य और आचार्य से माफी मांगता हूं।

प्रदीप मिश्रा ने अपने प्रवचन में कृष्ण के बजाय राधा रानी का पति अनय घोष को बताया था। उन्होंने कहा था- राधा रानी की सास का नाम जटिला और ननद कुटिला थी। राधा जी का विवाह छाता में हुआ था। राधा जी बरसाना की नहीं, रावल की रहने वाली थीं। उनके इस बयान पर विवाद छिड़ गया था। प्रेमानंद महाराज ने कहा था- राधा रानी के चरणों में आकर माफी मांगें तो माफ कर दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु