*किसान बाजार गया था, घर में लगी आग:घरेलू सामान, गेहूं और लहसुन जला, तीन लाख रुपए का नुकसान*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

प्रतापगढ़ । किसान के कच्चे में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना में लहसुन और गेहूं जलकर राख हो गया। किसान को करीब तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया जा सकता। घटना प्रतापगढ़ के पाड़लिया ग्राम पंचायत के लखमाखेड़ी जामुडा गांव में रविवार रात करीब 10 बजे हुई।

फायर स्टेशन इंचार्ज सावन चनाल ने बताया-कंट्रोल में रात 10 बजे सूचना मिली थी। लखमाखेड़ी जामुडा गांव में मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। घर समेत वहां रखा राशन का सामान, लहसुन और गेहूं की फसल व पूरा मकान जल कर राख हो गया। इसके पहले आग लगते ही आसपास के ग्रामीण और घर के लोग आग बुझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उनके प्रयास सफल नहीं हुए।

किसान ने बताया कि वह गांव में घर के समान के लिए गया हुआ था और अचानक घर के अंदर आग लग गई। घटना से करीब तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मुआवजे को लेकर प्रशासन से मांग की गई है, वहीं थाने में रिपोर्ट भी दी गई।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*